Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal 7 September 2024 Horoscope Mesh to Meen Lucky unlucky zodiac signs Future Prediction

राशिफल 7 सितंबर: मेष से मीन राशि वालों का कैसा रहेगा दिन? जानें अपनी राशि का हाल

  • Horoscope Rashifal 7 September 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर दिन बदलने वाली ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति हर राशि पर अपना अलग प्रभाव डालती है। जानें 7 सितंबर का राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Sep 2024 08:37 AM
share Share

Horoscope Rashifal 7 September 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 सितंबर 2024 को शनिवार है। शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है। आइए जानते हैं, 7 सितंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- आज मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। हालांकि वाद-विवाद से दूर रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता के सहयोग से कोई पैतृक संपत्ति प्राप्त हो सकती है। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। ऑफिस में तरक्की के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन आगमन हो सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय।

मिथुन राशि- आज आपकी आर्थिक लाइफ खुशहाल रहेगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। धर्म के प्रति सद्भाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। प्रेम की स्थिति अच्छी रहने वाली है।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी प्रकार का कोई रिस्क न लें।

सिंह राशि- आज किसी काम में जीत हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे पर, अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि किसी भी तरह का कोई रिस्क न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि- आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जीवन में खुशहाली रहेगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक रूप से आप अच्छे रहने वाले हैं।

तुला राशि- आज धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार अच्छा रहने वाला है।

वृश्चिक राशि- आज आप आत्मविश्वास भरपूर रहेंगे। लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। आय के नए सोर्स सामने आ सकते हैं। व्यापार की स्थिति अच्छी रहने वाली है।

धनु राशि- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से उत्साहित रहेंगे, फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे। आय व व्यय में बैलेंस बनाना जरूरी है।

मकर राशि- आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा। परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कारोबार में भागदौड़ ज्यादा रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग आज मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में अफसरों के व्यर्थ के वाद-विवादों से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि- आज मीन राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भागदौड़ बढ़ेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें