Hindi Newsधर्म न्यूज़On 25 February Bhaum Pradosh Vrat 2025 Today do Pradosh Upay Pradosh Vrat ke upay for 12 zodiacs

कल भौम प्रदोष व्रत पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, बरसेगी शिव-कृपा

  • Bhaum Pradosh Vrat: भौम प्रदोष व्रत की पूजा संध्या के समय करना लाभदायक माना जाता है। वहीं, भौम प्रदोष के दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत कर सकते हैं साथ ही शिव जी को प्रसन्न भी कर सकते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 Feb 2025 01:55 PM
share Share
Follow Us on
कल भौम प्रदोष व्रत पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, बरसेगी शिव-कृपा

Bhaum Pradosh Vrat 2025: फरवरी का आखिरी प्रदोष व्रत कल रखा जाएगा। शुभ योग में व्रती भौम प्रदोष व्रत रख शिव जी का ध्यान करेंगी। भौम प्रदोष की पूजा संध्या के समय की जाती है। भौम प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में कुछ उपाय करने से जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसलिए शिव जी को प्रसन्न करने के लिए कल भौम प्रदोष के दिन जरूर करें अपनी राशि अनुसार शाम के शुभ मुहूर्त में ये उपाय-

प्रदोष पूजा मुहूर्त - 06:18 पी एम से 08:49 पी एम

अवधि - 02 घण्टे 30 मिनट्स

कल भौम प्रदोष व्रत पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय, बरसेगी शिव-कृपा

मेष राशि- भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ राशि- इस राशि के लोग भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।

ये भी पढ़ें:भौम प्रदोष व्रत के दिन कैसे करें शिव-पूजन, जानें विधि व पारण समय
ये भी पढ़ें:कब है फरवरी का आखिरी प्रदोष व्रत? इस दिन करें ये उपाय

मिथुन राशि- शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।

कर्क राशि- भोलेनाथ को खुश करने के लिए कनेर के फूल अर्पित करें।

सिंह राशि- सिंह राशि के लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भांग का भोग लगाएं।

कन्या राशि- भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।

तुला राशि- तुला राशि वाले पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि- शिवजी की कृपा पाने के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर राशि- भोलेनाथ को खुश करने और शनि की साढेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाना चाहिए और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।

मीन राशि- शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें