भौम प्रदोष व्रत के दिन कैसे करें शिव-पूजन, जानें विधि व पारण समय
- Bhaum Pradosh Vrat 2025: फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन दूसरा प्रदोष व्रत पड़ रहा है, जो भोले बाबा को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि भौम प्रदोष का व्रत रखने से मनोकामना पूर्ति का वरदान प्राप्त होता है।

Bhaum Pradosh Vrat 2025: फरवरी का दूसरा प्रदोष व्रत महादेव को समर्पित है, जिसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन दूसरा प्रदोष व्रत पड़ रहा है, जो भोले बाबा को समर्पित है। भौम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि भौम प्रदोष का व्रत रखने से मनोकामना पूर्ति का वरदान प्राप्त होता है। इसलिए आइए जानते हैं भौम प्रदोष व्रत के दिन पूजा की विधि, उपाय और शुभ मुहूर्त-
भौम प्रदोष व्रत के दिन कैसे करें शिव-पूजन, जानें विधि: स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब भौम प्रदोष व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। अंत में ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।
शुभ मुहूर्त-
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 25, 2025 को 12:47 पी एम
त्रयोदशी तिथि समाप्त - फरवरी 26, 2025 को 11:08 ए एम
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 06:18 पी एम से 08:49 पी एम
अवधि - 02 घण्टे 30 मिनट्स
दिन का प्रदोष समय - 06:18 पी एम से 08:49 पी एम
पारण समय- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के अगले दिन सूर्योदय के पाश्चात्य भगवान शिव की विधिवत पूजा कर व्रत पारण किया जा सकता है।
भौम प्रदोष उपाय
शिव जी की असीम कृपा पाने के लिए पूजन के दौरान शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें-
1. घी
2. दही
3. फूल
4. फल
5. अक्षत
6. बेलपत्र
7. धतूरा
8. भांग
9. शहद
10. गंगाजल
11. सफेद चंदन
12. काला तिल
13. कच्चा दूध
14. हरी मूंग दाल
15. शमी का पत्ता
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।