Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Horoscope Shani Mulank these birth date people fight for justice

अन्याय के खिलाफ होते हैं इस तारीख में जन्मे लोग!

  • Numerology Shani Number : अंकज्योतिष के अनुसार,हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। मान्यता है कि कुछ विशेष तारीख में जन्मे लोग दूसरों के खिलाफ अन्याय नहीं सहन कर पाते हैं।

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Sat, 3 Aug 2024 12:45 PM
share Share

Numerology S Date of Birth : अंकज्योतिष के अनुसार, किसी व्यक्ति के बर्थ डेट की मदद से उसके गुण और व्यवहार के बारे में कई बातों का अनुमान लगाया जा सकता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में मूलांक होते हैं और राशियों की तरह ही हर मूलांक का संबंध भी किसी न किसी ग्रह से होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 8 को शनि का अंक बताया गया है। बता दें कि किसी भी माह के 8,17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, उसे ही आपका मूंलाक कहा जाएगा। वहीं, जब आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, उसे भाग्यांक कहा जाएगा। उदाहरण के लिए 8, 17 और 26 को जन्में लोगों का मूलांक 8(8+0=1+7=2+8=6) होता है। मूलांक 8 वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा होती है। यह शनिदेव की तरह ही न्यायप्रिय होते हैं और हमेशा अन्याय के खिलाफ रहते हैं। आइए जानते हैं मूलांक 8 वालों के बारे में कुछ खास बातें..

डेट ऑफ बर्थ 8 : कहा जाता है कि किसी भी माह के 8 तारीख को जन्मे लोग पर शनिदेव मेहरबान रहते हैं। यह कर्मों पर बहुत विश्वास करते हैं। सफलता प्राप्त करने के लिए खूब मेहनत करते हैं। यह स्वभाव से काफी ईमानदार होते हैं। झूठ और बेईमानी के यह विरुद्ध होते हैं और किसी के भी खिलाफ अन्याय सहन नहीं कर पाते हैं।

डेट ऑफ बर्थ 17 : मान्यता है कि महीने की 17 तारीख को भी जन्मे लोगों पर शनिदेव का गहरा प्रभाव होता है। यह न्यायप्रिय होते हैं। मेहनत, ईमानदारी और विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इन्हें धोखा, झूठ-फरेब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और ऐसे लोगों से एक पल में ही कोसों दूरी बना लेते हैं।

डेट ऑफ बर्थ 26 : अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 26 तारीख को जन्मे लोग काफी शांत और सरल स्वभाव के होते हैं, लेकिन इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा भी आ जाता है। यह किसी के साथ अन्याय होता देख नहीं पाते हैं और तुरंत दूसरों के हक की लड़ाई के लिए आगे आ जाते हैं। इनके निडर और साहसी स्वभाव की खूब प्रशंसा होती है। हालांकि, इन्हें क्रोध से बचना चाहिए। जल्दबाजी में कोई डिसीजन नहीं लेना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें