Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Moon Horoscope Blue Moon on Raksha Bandhan Rashifal Chandra luck of 6 zodiacs will shine like moon on 19th August

रक्षा बंधन पर ब्लू मून का अद्भुत नजारा, 19 अगस्त से 6 राशियों की चांद की तरह चमकेगी किस्मत

  • Moon Horoscope Blue Moon on Raksha Bandhan Rashifal : रक्षा बंधन के दिन आसमान में ब्लू मून का नजारा भी देखने को मिलेगा। रक्षा बंधन पर ग्रहों और राजयोग के अनोखे संयोग से कुछ कुछ राशियों की किस्मत पलटने वाली है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 Aug 2024 10:10 AM
share Share

Moon Horoscope Blue Moon on Raksha Bandhan Rashifal : इस साल रक्षा बंधन के दिन आसमान में बेहतरीन नजारा देखने को मिलेगा। 19 अगस्त के दिन रक्षा बंधन मनाया जाएगा। रक्षा बंधन सावन का आखिरी सोमवार और आखिरी दिन भी रहेगा। वहीं, रक्षा बंधन के दिन आसमान में ब्लू मून का नजारा भी देखने को मिलेगा। यह ब्लू मून 3 दिनों तक रहने वाला है। 16 कलाओं से परिपूर्ण ब्लू मून शनि की राशि में विराजेंगे। वहीं, रक्षा बंधन के दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शोभन योग और श्रवण नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस बार का रक्षा बंधन अनोखा माना जा रहा है। आइए जानते हैं ब्लू मून से जुड़ी बातें साथ ही रक्षा बंधन पर ग्रहों की चाल और शुभ योगों के निर्माण से किन राशियों की किस्मत में चार-चांद लगने वाले हैं-

ये भी पढ़े:बुध की चाल से खूब मचेगा धमाल, 3 राशियों का समय किसी वरदान से कम नहीं

ब्लू मून क्या है?

जब चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है, तो सुपर मून या ब्लू मून कहलाता है। यह दिखने में काफी बड़ा और चमकीला होता है। कुछ लोग इसे सुपर ब्लू मून भी कहते हैं। यह दो दिनों तक प्रभावी रहेगा। तीसरे दिन से चंद्रमा का आकार घटना शुरू हो जाता है। सुपर मून तीन से चार महीने में एक बार आता है, जबकि ब्लू मून की स्थिति दो से तीन वर्षों में एक बार बनती है। 19 अगस्त के दिन शाम 6 बजकर 56 मिनट पर चंद्रोदय होगा। अगले दिन की सुबह चंद्रास्त होगा। रात में 11 बजकर 55 मिनट पर चंद्रमा अपने चरम पर होगा। इसी दिन मकर राशि से कुंभ राशि का सफर भी चंद्र देव पूरा करेंगे।

ये भी पढ़े:शुक्र 12 दिन बाद बदलेंगे राशि, 17 सितंबर तक 3 राशियां दोनों हाथों से गिनेंगी नोट

रक्षा बंधन पर अद्भुत संयोग

इस साल रक्षा बंधन के दिन शश राजयोग, बुधादित्य राजयोग, लक्ष्मी-नारायण राजयोग, विष राजयोग, कुबेर योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। ग्रहों का अनोखा संयोग इस दिन बेहद खास बना रहा है। रक्षा बंधन का दिन कुछ राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।

रक्षा बंधन से शुरू 6 राशियों के अच्छे दिन

रक्षा बंधन के दिन ब्लू मून, शुभ योगों और ग्रहों की चाल से 6 राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। मेष, सिंह, धनु, मकर, कुंभ व मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। करियर में कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है तो कुछ की सैलरी भी बढ़ सकती है। घर परिवार में मेहमान का आगमन होगा। खुशियों का माहौल बना रहेगा।

ये भी पढ़े:93 दिन तक शनि वक्री, कुंभ,वृश्चिक,मकर समेत 2 राशियां भूलकर भी न करें 5 काम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें