Mohini Ekadashi: 8 मई को मोहिनी एकादशी, सुख व समृद्धि के लिए करें ये उपाय
Mohini Ekadashi 2025: हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन मोहिनी एकादशी का व्रत-पूजन किया जाता है। मोहिनी एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से आर्थिक दिक्कतों को दूर करने के साथ जीवन में सुख-समृद्धि भी बढ़ती है।

Mohini Ekadashi 2025, 8 मई को मोहिनी एकादशी: साल 2025 में मई के महीने में मोहिनी एकादशी मनाई जाएगी। पंचांग अनुसार, मोहिनी एकादशी व्रत 8 मई को रखा जाएगा। इस दिन व्रत रख विधि-विधान के साथ भगवान विष्णु की आराधना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन कुछ उपायों को करने से आर्थिक समस्याओं को दूर करने के साथ जीवन जीवन की सुख-समृद्धि भी बढ़ती है। आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी के दिन क्या उपाय कर सकते हैं-
सुख व समृद्धि के लिए करें ये उपाय
1- मोहिनी एकादशी पर दान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसलिए अपने जीवन की सभी मुश्किलों को दूर करने के लिए मोहिनी एकादशी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को भोजन कराएं।
2- अगर आपके वैवाहिक जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी हुई है और दिन-ब-दिन क्लेश होता रहता है तो मोहिनी एकादशी के दिन मां तुलसी की पूजा करें। इस दिन लक्ष्मी माता और तुलसी माता को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।
3- मोहिनी एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाने और परिक्रमा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसा करने से घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।
4- मोहिनी एकादशी पर श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करना पुण्यदायक माना जाता है।
5- अगर आप आर्थिक दिक्कतों से परेशान हैं तो मोहिनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में विष्णु भगवान की पूरी श्रद्धा के साथ विधिवत उपासना करें और 1 पान के पत्ते में ॐ विष्णवे नमः लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित कर दें। अगले दिन इस पत्ते को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।
6- मोहिनी एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु जी का पंचामृत से अभिषेक करें। ऐसा करने से आपके कार्यक्षेत्र में आ रही मुश्किलें दूर होंगी और आपको अपनी स्किल्स दिखाने के नए मौके भी मिलेंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।