Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury Sets Transit Budh Asta Rashifal Good days for 3 zodiacs will start from 4 August life will become like a king

आज से शुरू होंगे 3 राशियों के अच्छे दिन, Budh के अस्त होने से लाइफ में आएंगी खुशियां

  • Mercury Sets Transit Budh Asta Rashifal : बुध सूर्य की राशि में विराजमान हैं और सीधी चाल चल रहे हैं। कुछ ही घंटों में बुध अस्त होने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियां जबरदस्त लाभ पा सकती है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 4 Aug 2024 12:10 AM
share Share

Mercury Sets Transit Budh Asta Rashifal : बुध ग्रहों के सेनापति हैं, जिनकी चाल का प्रभाव हर राशि पर पड़ता है। ग्रहों के राजकुमार समय-समय पर राशि परिवर्तन, नक्षत्र परिवर्तन, अस्त, उदय, और मार्गी होते रहते हैं। इस वक्त बुध सिंह राशि में गोचर कर रहे हैं। रविवार, 4 अगस्त के दिन सिंह इसी राशि में अस्त हो जाएंगे और 27 अगस्त तक इसी अवस्था में रहेंगे। बुध के अस्त होने से सभी 12 राशियां पॉजिटिव और नेगेटिव इफेक्ट झेलती हैं। आइए जानते हैं बुध के अस्त होने से किन राशियों की लाइफ में खुशियां आने वाली हैं-

ये भी पढ़े:आने वाले 31 दिन इन राशियों के लिए वरदान समान, 13 दिन बाद से सूर्य चमकाएंगे भाग्य

सिंह राशि

सिंह राशि में बुध के अस्त होने से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को बुध के सिंह राशि में अस्त होने से काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेंगी।

ये भी पढ़े:239 दिन तक 3 राशियों की खुशियों से भरेगी झोली, शनि का कुंभ गोचर बना देगा धनवान

कर्क राशि

बुध का सिंह राशि में अस्त होना कर्क राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन-लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। बुध के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें