Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mars transit on Janmashtami August 3 zodiac signs aries leo virgo will get good result for 45 days

जन्माष्टमी के दिन बुध की राशि में मंगल की एंट्री, ज्योतिषीय गणना में इन 3 राशियों का धनवान होना तय

  • Mangal Gochar Rashifal August: ग्रहों के सेनापति मंगल अगस्त में राशि परिवर्तन करेंगे। जिस दिन मंगल का गोचर होगा उस दिन ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। जानें मंगल गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीमTue, 16 July 2024 12:58 AM
share Share

Mangal Gochar 2024 August Rashifal: ज्योतिष में नवग्रहों का वर्णन है। हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इसी क्रम में अगस्त में ग्रहों के सेनापति मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। खास बात यह है कि मंगल गोचर भगवान कृष्ण को समर्पित पर्व जन्माष्टमी के दिन होगा। इस साल जन्माष्टमी 26 अगस्त 2024 को है। 26 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 40 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल को ज्योतिष में ऊर्जा, साहस, सफलता व शक्ति आदि का कारक माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जन्मकुंडली में मंगल की शुभ स्थिति जातक को फर्श से अर्श तक पहुंचा सकती है। मंगल अपनी राशि परिवर्तन करके मेष से मीन राशि तक पर अपना प्रभाव डालेंगे। जानें जन्माष्टमी पर मंगल गोचर से किन राशि वालों की बनेगी बिगड़ी बात-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मंगल गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए यह गोचर विशेष रूप से फलदायी रहने वाला है। आपके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। मंगल गोचर के प्रभाव से सिंह राशि वालों को अपने हर कार्य में सफलता हासिल होगी। मंगल गोचर की अवधि में नौकरी पेशा में तरक्की संभव है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। धन लाभ के संकेत हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए मंगल गोचर अनुकूल रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन या आय वृद्धि का इंतजार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। घरेलू सुख में वृद्धि होगी। धन का आवक अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में भी वृद्धि के संकेत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें