March Horoscope 2025: मार्च में इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, होगा धन लाभ
- March monthly Horoscope: मार्च का महीना कुछ राशि वालों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इन राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता व अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। जानें मार्च महीने की लकी राशियां-

March Horoscope 2025: मार्च का महीना ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। 2 मार्च को शुक्र मीन राशि में वक्री होंगे। 14 मार्च को सूर्य मीन गोचर होगा। 15 मार्च को बुध मीन राशि में वक्री होंगे। 17 मार्च को बुध मीन राशि में अस्त होंगे। 29 मार्च को शनि का मीन राशि परिवर्तन होगा। मार्च महीने में शनि समेत पांच ग्रहों की हलचल कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगी। इन राशियों को आर्थिक, व्यावसायिक व व्यक्तिगत रूप से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें मार्च महीने की लकी राशियां-
1. वृषभ राशि- मेष राशि वालों के लिए मार्च का महीना अत्यंत शुभ व लाभकारी रहने वाला है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
2. कन्या राशि- मार्च में कन्या राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्लानिंग के अनुसार चीजें आगे बढ़ेंगी। कार्यस्थल पर लाभकारी परिणाम मिलेंगे। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती हैं। भविष्य की प्लानिंग बनना अच्छा रहेगा।
3. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को लिए मार्च का महीना अनुकूल रहेगा। व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन व आय में वृद्धि मिल सकती है। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए अच्छा समय। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए मार्च का महीना शुभ रहेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सरकारी तंत्र से लाभ होगा। आमदनी के साधन बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। धन की प्राप्ति हो सकती है।
5. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए मार्च का महीना लाभकारी रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से धन लाभ हो सकता है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा।