Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mangal Rashifal Mars Horoscope Venus constellation after 699 days from 27 July bags of 3 zodiacs will filled with money

शुक्र के नक्षत्र में मंगल 699 दिन बाद, 3 राशियों की धन से भरेगी झोली

  • Mangal Rashifal Mars Horoscope Venus constellation : मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं और कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। 3 दिन बाद मंगल शुक्र के नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशियों पर धन-वर्षा होगी।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 24 July 2024 08:46 AM
share Share

Mangal Rashifal Mars Horoscope Venus constellation : मंगल का राशि परिवर्तन ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी खास माना जाता है। मंगल के नक्षत्र बदलने से सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव-नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। मंगल देव वृषभ राशि में विराजमान हैं और कृत्तिका नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। 22 जुलाई के दिन मंगल रोहिणी नक्षत्र में गोचर करेंगे। दृक पंचांग के अनुसार, लगभग 2 सालों के बाद मंगल इस नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के नक्षत्र में मंगल के गोचर करने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-

 

ये भी पढ़े:बुध, सूर्य, शुक्र के सिंह राशि में गोचर से 3 राशियों होंगी मालामाल

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र में मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद माना जा रहा है। आपके सालों से रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ लेंगे। धन संपत्ति में वृद्धि होने की भी संभावना दिख रही है। मां की सेहत से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कारोबारी के लिए दिन बेहद ही शुभ माना जा रहा है।

वृषभ राशि

शुक्र के नक्षत्र में मंगल के गोचर करने से कन्या राशि के लोगों को फायदा होगा। कानूनी मामलो में आपको जीत हासिल हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। प्रॉपर्टी में किया गया कोई पुराना निवेश आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। वहीं, अपनी सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़े:मेष, तुला, कुंभ समेत 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, पढ़ें लव राशिफल

मकर राशि

कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर शुभ माना जा रहा है। घर-परिवार और पूर्वजों का आपको आशीर्वाद मिलेगा। शनि की कृपा से समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा में चार-चांद लग जाएंगे। व्यापारिक मुद्दों में आपको लाभ मिलेगा। रुपए-पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी।

ये भी पढ़े:24 दिनों तक 3 राशियों की लाइफ राजा समान, बुध अस्त होने से मिलेगा लाभ

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें