Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Asta Horoscope Mercury Sets Life of 3 zodiacs will be like king for 24 days there will be benefits Rashifal

24 दिनों तक 3 राशियों के दिन शुभ, Budh अस्त होने से शुरू होगा अच्छा टाइम

  • Budh Asta Horoscope Mercury Sets : बुध की शुभ दृष्टि व्यक्ति के करियर-कारोबार को बढ़ा सकती है। बुध के अस्त होने से कुछ राशि के जातको का भाग्य सोने जैसा चमक सकता है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानWed, 24 July 2024 08:47 AM
share Share

Budh Asta Horoscope Mercury Sets : बुध ग्रहों के सेनापति हैं, जिनकी चाल का प्रभाव हर एक राशि पर पड़ता है। बुध देव को सभी ग्रहों में सेनापति का दर्जा प्राप्त है। बुध की शुभ दृष्टि व्यक्ति के करियर-कारोबार को बढ़ा सकती है। वहीं, बुध की खराब स्थिति जीवन में प्रॉबलम्स भी पैदा करती है। इस वक्त सिंह राशि में विराजमान बुध गोचर कर रहे हैं। 4 अगस्त के दिन सिंह राशि में बुध अस्त हो जाएंगे। लगभग 24 दिनों तक यानि 27 अगस्त तक बुध अस्त रहेंगे। ऐसे में बुध अस्त कुछ राशियों की किस्मत बदल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर बुध की शुभ दृष्टि रहेगी-

 

ये भी पढ़े:699 दिन बाद मंगल शुक्र के नक्षत्र में, 3 राशियों की धन से भरेगी झोली

सिंह राशि

सिंह राशि में बुध के अस्त होने से इस राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। बॉस और कलीग्स के सपोर्ट से करियर में आप सभी टास्क बखूबी कंप्लीट कर लेंगे। विदेश की यात्रा करने की भी संभावना है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

धनु राशि

सिंह राशि में बुध के अस्त होने से धनु राशि के जातकों को काफी फायदा होगा। इस राशि के लोगों की सैलरी में वृद्धि हो सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी दोस्त की मदद से जीवन में आ रही मुश्किलें दूर होने लगेंगी।

 

ये भी पढ़े:बुध, सूर्य, शुक्र के सिंह राशि में गोचर से 3 राशियों होंगी मालामाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध का अस्त होना शुभ परिणाम लेकर आएगा। सालों से रुके हुए काम इस राशि के लोगों के बनने लगेंगे। धन-लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-शांति का माहौल रहेगा। बुध के शुभ प्रभाव से करियर में प्रमोशन होने की भी संभावना है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें