महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए घर लाएं ये 5 चीजें, बढ़ेगा धन-धान्य
- Maha shivratri 2025 upay: महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

How to Please Lord Shiv on Mahashivratri 2025: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि का त्योहार भगवान शिव व देवी शक्ति के मिलन का प्रतीक है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इस दिन ही भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन फाल्गुन मास की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि मनाते हैं। इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा का विधान है। महाशिवरात्रि के दिन कुछ चीजों को घर लाना अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि इन चीजों को घर लाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जानें महाशिवरात्रि के दिन किन चीजों को लाना चाहिए-
1. पारद शिवलिंग- महाशिवरात्रि पर पारद शिवलिंग घर जरूर लाना चाहिए। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, पारद शिवलिंग में साक्षात भगवान शिव के दर्शन होते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। जीवन में सुख-संपदा का आगमन होता है।
2. रुद्राक्ष: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष को भगवान शिव का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर रुद्राक्ष को घर लाने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन में खुशहाली आती है।
3. तांबे का कलश: महाशिवरात्रि पर तांबे के कलश को खरीदना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने पारिवारिक जीवन खुशहाल होता है और आर्थिक उन्नति मिलती है। शिवलिंग पर तांबे के कलश से जलाभिषेक करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से महादेव प्रसन्न होते हैं।
4. शिव परिवार की प्रतिमा: महाशिवरात्रि के दिन शिव परिवार की तस्वीर या प्रतिमा जरूर खरीदनी चाहिए। शिव परिवार की तस्वीर में भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय, नंदी और वासुकी प्रतिमा जरूर होनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है।
5. चांदी: महाशिवरात्रि को लोग अबूझ मुहूर्त के तौर पर देखा जाता है। इस दिन चांदी की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि ऐसा करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।