Magh Gupt Navratri 2025:माघ गुप्त नवरात्रि इस दिन से शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
- Magh Gupt Navratri 2025 Date: 30 जनवरी से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। इस दौरान विशेष मनोरथ की सिद्धि के लिए दस महाविद्याओं की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है और व्रत-उपवास किया जाता है।

Magh Gupt Navratri 2025 Date: हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 जनवरी 2025 से माघ गुप्त नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। जिसका समापन 7 फरवरी 2025 को होगा। सालभर में कुल चार नवरात्रि आती है। जिसमें 2 गुप्त नवरात्रि और 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि शामिल है। प्रत्यक्ष नवरात्रि में देवी भगवती के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती हैं। वहीं, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की जाती है। मां काली, तारा देवी, त्रिपुर सुंदरी,भुवनेश्वरी, माता छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी 10 महा देवियां हैं। जिनकी गुप्त नवरात्रि में पूजा की जाती है। नवरात्रि में प्रतिपदा तिथि से व्रत आरंभ करने के साथ शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना का भी विधान है। आइए जानते हैं माघ गुप्त नवरात्रि की सही तिथि, कलश स्थापना मुहूर्त और कलश स्थापित करने के विधि...
कब से शुरू है गुप्त नवरात्रि?
द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 जनवरी 2025 को शाम 06: 05 मिनट पर होगा और 30 जनवरी 2025 को शाम 04: 20 बजे समाप्त होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 30 जनवरी 2025 से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। जिसका समापन 7 फरवरी 2025 को होगा।
घटस्थापना का शुभ मुहूर्त : 30 जनवरी को घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त है। इस दौरान आप विधि-विधान से घटस्थापना कर सकते हैं। इस दिन 9:25 ए एम से 10:46 ए एम तक पहला मुहुर्त है। इसके बाद 12:13 पी एम से 12:56 पी एम तक कलश स्थापित करने का अभिजित मुहूर्त रहेगा।
पूजा सामग्री लिस्ट : माघ गुप्त नवरात्रि में पूजा के लिए मां दुर्गा की फोटो, लाल चुनरी, श्रृंगार सामग्री, चावल, दुर्गा सप्तशती की किताब, गंगाजल, आम की पत्तियां,चंदन, नारियल, कपूर, जौ के बीज, मिट्टी के बर्तन, गुलाल, सुपारी, पान का पत्ता, लौंग, इलायची, फल, फूल, कलश, जौ, लाल रंग का वस्त्र, कपूर, धूपबत्ती,दीपक, घी समेत पूजा की सभी सामग्री एकत्रित कर लें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।