Magh Gupt Navratri 2025:माघ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं? जानें सही तिथि और घटस्थापना का मुहूर्त
- Magh Gupt Navratri 2025 Date: माघ महीने के गुप्त नवरात्रि की जल्द शुरुआत होने जा रही है। गुप्त नवरात्रि में मनोकामना पूर्ति के लिए 10 महाविद्याओं की पूजा-आराधना की जाती है। मान्यता है कि इससे जातक के सभी दुख दूर होते हैं।

Magh Gupt Navratri 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में नवरात्रि का बड़ा महत्व है। सालभर में दो गुप्त नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और शारदीय नवरात्रि समेत कुल 4 नवरात्रि मनाई जाती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में देवी भगवती के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना की जाती है। वहीं, गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की गुप्त पूजा की जाती है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। आषाढ़ और माघ महीने में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। माघ महीने के गुप्त नवरात्रि की जल्द शुरुआत होने जा रही है। गुप्त नवरात्रि में विशेष कामनाओं की सिद्धि की जाती है। मान्यता के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में विशेष पूजा से कई तरह के दुखों का निवारण होता है। आइए जानते हैं गुप्त नवरात्रि कब से आरंभ हो रहा है और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त...
कब से शुरू है गुप्त नवरात्रि?
द्रिक पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 जनवरी 2025 को शाम 06 बजकर 05 मिनट पर हो रही है और अगले दिन 30 जनवरी 2025 को शाम 04 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 30 जनवरी 2025 को माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी और 7 फरवरी 2025 को गुप्त नवरात्रि का समापन होगा।
गुप्त नवरात्रि की 10 देवियां: गुप्त नवरात्रि में 10 महाविद्याओं की पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि काली, तारा, त्रिपुरसुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुरभैरवी, धूमावती,बगलामुखी, मातंगी और कमला समेत 10 देवियों की गुप्त नवरात्रि में पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
गुप्त नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त: नवरात्रि में प्रतिपदा तिथि में घटस्थापना के कार्य शुभ माने जाते हैं। इस दिन 9:25 ए एम से 10:46 ए एम तक करीब 1 घंटे 21 मिनट तक घटस्थापना का शुभ मुहूर्त बना रहा है और 12:13 पी एम से 12:56 पी एम तक घटस्थापना का अभिजित मुहूर्त बन रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।