Hindi Newsधर्म न्यूज़Weekly Panchang 24-30 January 2025 saptahik panchang

Weekly Panchang: षटतिला एकादशी,प्रदोष व्रत और मौनी अमावस्या इस सप्ताह,पढ़ें 24-30 जनवरी का वीकली पंचांग

  • Saptahik Panchang 24-30 January 2025: इस सप्ताह षटतिला एकादशी, प्रदोष व्रत के साथ मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। साथ ही इस सप्ताह से ही गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होगी। यहां पढ़ें 24-30 जनवरी का वीकली पंचांग

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 24 Jan 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
Weekly Panchang: षटतिला एकादशी,प्रदोष व्रत और मौनी अमावस्या इस सप्ताह,पढ़ें 24-30 जनवरी का वीकली पंचांग

Weekly Panchang 24-30 January 2025: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,यह सप्ताह कई व्रत और त्योहारों से भरपूर होगा। सप्ताह की शुरुआत षटतिला एकादशी व्रत से होगी। यह दिन विष्णुजी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। इसके बाद प्रदोष व्रत रखा जाएगा। देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए यह दिन विशेष माना जाता है। इसके बाद मौनी अमावस्या पड़ेगी। मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान के कार्य पुण्य फलदायी माने जाते हैं। इस दिन पितरों को प्रसन्न करने और उनकी आत्माशांति के लिए श्राद्ध,तर्पण और पिंडदान के कार्य भी किए जाते हैं। इसके अलावा इस वीक शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। आइए एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेर से जानते हैं इस सप्ताह का पंचांग...

शुभ मुहूर्त- हिंदू धर्म में सभी मांगलिक और धर्म-कर्म के कार्य शुभ मुहूर्त देखकर ही किए जाते हैं। मान्यता की शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होते हैं और हर कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। इस सप्ताह विवाह, वाहन और प्रॉपर्टी की खरीदारी के कई मुहूर्त उपलब्ध हैं, लेकिन गृह-प्रवेश का कोई मुहूर्त नहीं है।

विवाह मुहूर्त: इस वीक 24 को शाम 7 बजकर 25 मिनट से लेकर 25 जनवरी को सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक पहला विवाह का मुहूर्त है। 26 जनवरी 2025 को सुबह 03 बजकर 34 मिनट से लेकर 27 जनवरी को सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक विवाह का दूसरा मुहूर्त है। इसके बाद 27 जनवरी को सुबह 7 बजकर 12 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 02 मिनट तक विवाह का मुहूर्त है।

गृह-प्रवेश मुहूर्त- इस सप्ताह गृह-प्रवेश का कोई मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

प्रॉपर्टी खरीदने का मुहूर्त-24 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 13 मिनट से लेकर 25 जनवरी को सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक प्रॉपर्टी खरीदने का शुभ मुहूर्त है।

वाहन खरीदने का मुहूर्त- 24 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 13 मिनट से लेकर 25 जनवरी को सुबह 07 बजकर 07 मिनट तक वाहन भी खरीदने का शुभ मुहूर्त है।

ग्रहों का गोचर- वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों पर पड़ता है। इस सप्ताह भी कई ग्रह गोचर करेंगे और ग्रहों का विशेष संयोग बनेगा।

24 जनवरी 2025 दिन शुक्रवार को सुबह 2 बजकर 16 मिनट पर मंगल और बुध का विशेष संयोग बन चुका है।

24 जनवरी 2025 को सुबह 4 बजकर 52 मिनट पर सूर्य श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं।

24 जनवरी 2025 को शाम 5 बजकर 45 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

26 जनवरी 2025 को सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर मंगल और शुक्र एक-दूसरे के नजदीक आएंगे।

28 जनवरी 2025 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

30 जनवरी 2025 को रात 10 बजकर 09 मिनट पर बुध श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

इस सप्ताह के व्रत और त्योहार

षटतिला एकादशी (25 जनवरी 2025,शनिवार): 25 जनवरी 2025 को षटतिला एकादशी है। इस दिन विष्णुजी की पूजा-आराधना के साथ तिल का 6 प्रकार से उपयोग करना पुण्यफलदायी माना गया है। मान्यता है कि षटतिला एकादशी के दिन व्रत और पूजन से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

प्रदोष व्रत(27 जनवरी 2025,सोमवार): 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को सोम प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोम प्रदोष के दिन देवों के देव महादेव की पूजा-आराधना से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है और साधक पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद बना रहता है। इस दिन मासिक शिवरात्रि भी मनाई जाएगी।

मौनी अमावस्या(29 जनवरी 2025,बुधवार): हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का बड़ा महत्व है। इस साल 29 जनवरी 2025 को मौनी अमावस्या है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान के साथ दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं। साथ ही पितरों की आत्माशांति के लिए श्राद्ध,तर्पण और पिंडदान के कार्य किए जाते हैं। इस दिन को माघ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

माघ नवरात्रि(30 जनवरी 2025, गुरुवार): इस साल 30 जनवरी 2025 से माघ महीने के गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। सालभर में कुल चार नवरात्रि आती है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि में देवी के 9 रूपों की पूजा की जाती है। वहीं, गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की गुप्त रूप से पूजा की जाती है। इसलिए इसे गुप्त नवरात्रि कहा जाता है।

अशुभ मुहूर्त

24 जनवरी 2025-11:13 एएम से 12:33 पीएम

25 जनवरी 2025-09:53 एएम से 11:13 एएम

26 जनवरी 2025-04:35 पीएम से 05:56 पीएम

27 जनवरी 2025-08:32 एएम से 09:53 एएम

28 जनवरी 2025-03:16 पीएम से 04:36 पीएम

29 जनवरी 2025-12:34 पीएम से 01:55 पीएम

30 जनवरी 2025-01:56 पीएम से 03:17 पीएम

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें