Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Leo Horoscope today 6 August 2024 Aaj Singh Rashi ka Rashifal

सिंह राशिफल 6 अगस्त : आज सिंह राशि वालों का सब मंगल ही मंगल होगा

  • Leo Horoscope today Singh Rashi ka Rashifal Horoscope : राशि चक्र की यह पांचवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा सिंह राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि सिंह मानी जाती है।

Arti Tripathi नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Tue, 6 Aug 2024 06:50 AM
share Share

Leo Daily Horoscope, सिंह राशिफल 6 अगस्त 2024 : लव लाइफ में खुशियों के पल को खूब एंजॉय करें। ऑफिस में अपने बेस्ट परफॉर्मेंस दें। पैसों को स्मार्ट तरीके से मैनेज करें। अपने सेहत का ख्याल भी रखें। आइए जानते हैं सिंह राशि का विस्तृत राशिफल..

लव राशिफल : आज आपको लव लाइफ में कई सरप्राइज मिलेंगे। कुछ लोगों के रिलेशनशिप को पैरेंट्स का सपोर्ट मिलेगा। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। साथी को अकेला न महसूस होने दें। उनका ख्याल रखें और मान-सम्मान में कोई कमी न रखें। कुछ जातक प्रेमी के साथ ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। इससे लव लाइफ में नए रोमांचक मोड़ आएंगे। विवाहित पुरुषों को ऑफिस रोमांस और हुक-अप से बचना चाहिए। आज जीवनसाथी आपको रंगे हाथों पकड़ सकते हैं।

करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में क्रिएटिविटी बढ़ेगी। ऑफिस में मैनेजमेंट द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा की जाएगा। ऑफिस मीटिंग में थोड़ां सेंसिबल रहें। कंट्रोवर्सी अवॉइड करें। ऑफिस पॉलिटक्स से दूरी बनाएं। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद करते समय बहुत सावधान रहें। आज आपकेी बातों को कोई तोड़-मरोड़ कर बॉस के सामने पेश कर सकता है। इससे फ्यूचर में परेशानियां बढ़ सकती हैं। शाम तक का समय नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने के लिए बेस्ट टाइम है। सिंह राशि के कुछ जातक जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट करें। शाम तक आपको नए इंटरव्यू के लिए कॉल आ सकती है।

आर्थिक राशिफल: आज आपकी लाइफ में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। स्टॉक मार्केट, ट्रेड और जोखिम भरे बिजनेस में इनवेस्ट करने कई गोल्डन चांस मिलेंगे। आज का दिन लोन चुकाने के लिए भी बेस्ट रहेगा। सिंह राशि के कुछ जातक दिन की शुरुआत में ज्वेलरी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आज आपको फैमिली में किसी इवेंट के सेलिब्रेशन के लिए पैसे खर्च करने होंगे। बिजनेसमेन को नई जगहों से फंड कलेक्ट करने में कामयाबी मिलेगी। हालांकि, विदेशों से पेमेंट से जुड़े छोटे-मोटे इश्यूज होंगे।

हेल्थ राशिफल : ऑफिस और घर में ज्यादा स्ट्रेस न लें। आज फीमेल्स और सीनियर्स को नींद नहीं आएगी। बेचैनी महसूस हो सकती है। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत कंसल्ट करें। बच्चों को ओरल हेल्थ इश्यूज होंगे। वहीं, फीमेल्स को माइग्रेन की भी प्रॉब्लम हो सकती है। आज एडवेंचर एक्टिविटीज में शामिल होने से बचें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें