Ketu Gochar 2025: केतु गोचर से इन 4 राशियों को होगा लाभ, लाइफ में होंगे पॉजिटिव बदलाव
- Ketu Gochar 2025 Rashifal: साल 2025 में केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे। जानें केतु गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-

Ketu Gochar 2025: केतु राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन राशि पर प्रभाव डालता है। केतु को ज्योतिष में मायावी ग्रह का दर्जा प्राप्त है। केतु गोचर हमेशा राशियों पर अशुभ प्रभाव ही डालता है ऐसा नहीं है। केतु की अपनी स्थिति के आधार पर किसी भी राशि को शुभ-अशुभ प्रभाव देता है। 2025 में केतु अपनी राशि बदलेंगे और सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। 18 मई 2205 को केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। केतु का सिंह गोचर 18 मई 2025 को शाम 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। इसके बाद 05 दिसंबर 2026 को केतु कर्क राशि में गोचर करेंगे। केतु के सिंह गोचर से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जानें किन राशियों के लिए केतु गोचर रहेगा लाभकारी-
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए केतु गोचर सुखद फलदायी रहेगा। केतु का गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। आत्मविश्वास से कार्यों में आगे बढ़ेंगे। सेहत में सुधार होगा। रुपए-पैसे आएंगे। नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
2. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु गोचर शुभ रहेगा। केतु का गोचर आपकी राशि के दसवें भाव में होगा। इसे धन व करियर से संबंधित अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी व व्यापार में कुछ अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। कार्यस्थल पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं।
3. सिंह राशि- केतु गोचर से सिंह राशि वालों की लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बचत करने में सफल रहेंगे। नौकरी व कारोबार में तरक्की के योग बन रहे हैं। कार्यों की विघ्न-बाघा खत्म होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।
4. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए केतु गोचर लाभकारी रहने वाला है। पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ होगा। नौकरी पेशा की तलाश करने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा।