Guru Margi: 119 दिन बाद गुरु होंगे मार्गी, 4 फरवरी से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय
- Guru Margi 2025: गुरु फरवरी में सीधी चाल शुरू होंगे। गुरु की सीधी चाल का कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें गुरु मार्गी होने से किन राशियों को होगा फायदा-

Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति को सुख-संपदा, ज्ञान, भाग्य व वैभव आदि का कारक माना गया है। 4 फरवरी को गुरु वक्री से मार्गी होंगे। गुरु की वक्री चाल का अर्थ उलटी और मार्गी का मतलब सीधी चाल होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, गुरु 09 अक्तूबर 2024, बुधवार को वक्री हुए थे और 4 फरवरी 2025, मंगलवार को मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु 119 दिन वक्री से मार्गी हो रहे हैं। गुरु के मार्गी का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु का मार्गी होना चार राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। इन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने का साथ ही आर्थिक उन्नति व तरक्की भी प्राप्त होगी। जानें ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से गुरु का मार्गी होना किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी-
1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु दूसरे भाव में गोचर करेंगे, इसे धन का भाव माना गया है। गुरु के प्रभाव से आर्थिक उन्नति मिल सकती है। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ धन वापस लौट सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनों का साथ होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुल मिलाकर एक आनंददायक समय का निर्माण होगा।
2. कन्या राशि- कन्या राशि के नवम भाव में गुरु मार्गी चाल चलेंगे। गुरु के प्रभाव से रोजी-रोजगार में तरक्की मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने सोर्स से भी रुपए-पैसे आएंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। आर्थिक लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलने से करियर में बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
3. वृश्चिक राशि- गुरु वृश्चिक राशि के सातवें भाव में मार्गी चलेंगे। वृश्चिक राशि के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ फलदायी रहेगा। गुरु कृपा से आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यों की विघ्न-बाधाएं खत्म होंगी। व्यापारियों के लिए यह समय मुनाफे वाला रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा में लाभ होगा।
4. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए गुरु कृपा से आर्थिक उन्नति के साथ नौकरी में तरक्की मिल सकती है। कुछ जातकों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। आय में वृद्धि के योग हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।