अंकराशि: 23 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 23 February 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 23 फरवरी का दिन...
मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों को आज भाग्य साथ देगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। हालांकि आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा।
मूलांक 2: मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन कार्यक्षेत्र में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कार्यों में जल्दबाजी करने से बचें। कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। पिता का ध्यान रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत में सुधार होगा।
मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। लव लाइफ बेहमन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। व्यापारियों के लिए लाभकारी समय।
मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों को आज व्यावसायिक सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। हालांकि व्यक्तिगत बातों को लेकर मन अशांत रह सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे।
मूलांक 6: मूलांक 6 वालों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। अटके हुए कार्य भी संपन्न होंगे। रुके हुए धन की वापसी हो सकती है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी नए विदेशी कारोबार की शुरुआत हो सकती है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। वाणी में मधुरता रहेगी। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक व शोध कार्यों में सफल रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक व व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। भावुक होकर कोई अहम फैसला लेने से बचें।
मूलांक 8: मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आर्थिक उन्नति के मार्ग खुलेंगे। नौकरी में बदलाव के योग हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई आदि में लगेगा।
मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों का आज कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार निवेश के लिए धन मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ेगी। किसी शुभ समाचार के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।