Numerology: 15 फरवरी का दिन मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 15 February 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 15 फरवरी का दिन...
मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों के लिए इनकम के नए सोर्स बनेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। कार्यों पर फोकस बनाए रखें। भावुक होकर कोई निर्णय लेने से बचें। व्यापारियों को निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
मूलांक 2: मूलांक 2 वालों को यात्रा में लाभ होगा। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। आय के नए मार्ग भी खुलेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। व्यापारिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। अपनों का साथ मिलेगा।
मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों को आज कामकाज में व्यस्तता हो सकती है। बिजनेस के नए ऑप्शन मिल सकते हैं। टीम वर्क से किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। धन व खर्च के बीच संतुलन बनाकर रखें।
मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को मानसिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कुछ जातकों की लाइफ में नए प्रेम का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। आर्थिक रूप से आप मजबूत स्थिति में रहेंगे।
मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों को आज कोर्ट-विजय मिल सकती है। शत्रु परेशान कर सकते हैं, लेकिन विजय आपकी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यक्तिगत व व्यावसायिक रूप से आप अच्छे रहेंगे।
मूलांक 6: मूलांक 6 वाले आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों को सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन से बचें। बाकी वित्त, सेहत व व्यापार अच्छा दिख रहा है।
मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों के कुटुंबों में आज वृद्धि होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू गृह कलह भी संभव है। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा। बच्चों की सेहत पर नजर रखें।
मूलांक 8: मूलांक 8 वालों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। आपकी स्थिति हर दृष्टिकोण से सही चल रही है। भाग्य का साथ मिलेगा। अपनों के साथ तालमेल बनाकर चलें।
मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आकर्षण के केंद्र बन रहेंगे। जीवन में जरूरत के हिसाब से चीजें उपलब्ध होंगी। प्रेम का साथ मिलेगा। व्यापारिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आ जाएंगे। जीवनसाथी का सानिध्य होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।