Hindi Newsधर्म न्यूज़Kab hai Masik Shivratri in March 2025 date time and pooja vidhi

Masik Shivratri: मार्च में कब है मासिक शिवरात्रि? जानें डेट, मुहूर्त व पूजाविधि

  • Kab hai Masik Shivratri: मार्च की मासिक शिवरात्रि बेहद खास मानी जा रही है। माना जाता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने और भगवान शिव की विधिवत पूजा-आराधना करने से जातक की मन मांगी मुराद पूरी हो सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 17 March 2025 06:32 PM
share Share
Follow Us on
Masik Shivratri: मार्च में कब है मासिक शिवरात्रि? जानें डेट, मुहूर्त व पूजाविधि

Kab hai Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाता है। यह दिन भगवान शंकर को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से शिव जी की की आराधना की जाती है। आज मासिक शिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जाएगा। भोले बाबा की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आइए जानते हैं मासिक शिवरात्रि की पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त-

मार्च में कब है मासिक शिवरात्रि? जानें डेट: दृक पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि मार्च 27, 2025 को रात 11:03 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि की शुरुआत होगी। मार्च 28, 2025 को शाम 07:55 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी।

ये भी पढ़ें:कब है शीतला अष्टमी? जानें डेट, मुहूर्त व पूजाविधि
ये भी पढ़ें:सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि में, इन 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ

पूजा-विधि: स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब मासिक शिवरात्रि व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। अंत में ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

शिव मंत्र

  • ॐ नमः शिवाय
  • ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
  • उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

सामाग्री

1. घी

2. दही

3. फूल

4. फल

5. अक्षत

6. बेलपत्र

7. धतूरा

8. भांग

9. शहद

10. गंगाजल

11. सफेद चंदन

12. काला तिल

13. कच्चा दूध

14. हरी मूंग दाल

15. शमी का पत्ता

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें