Amavasya: फरवरी में अमावस्या कब है, जानें मुहूर्त, तिथि व पूजाविधि
- Kab hai Amavasya: हिन्दू धर्म में अमावस्या का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान से विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। फरवरी में पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाएगा।

Kab hai Amavasya 2025: फरवरी के महीने में एक बार अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। हिन्दू धर्म में अमावस्या का व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन पूरे विधि विधान से विष्णु भगवान की पूजा की जाती है। फरवरी में पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाएगा। इस दिन स्नान-दान करने का भी विधान है। आइए जानते हैं फरवरी में पड़ने वाली अमावस्या का मुहूर्त, तिथि व पूजाविधि-
फरवरी में अमावस्या कब है: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि फरवरी 27, 2025 को सुबह 08:54 पर प्रारम्भ होगी। इस तिथि का समापन फरवरी 28, 2025 को सुबह 06:14 बजे तक होगा।
पूजा-विधि
स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें
भगवान श्री हरि विष्णु का जलाभिषेक करें
प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
अब प्रभु को पीला चंदन और पीले पुष्प अर्पित करें
मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
संभव हो तो व्रत रखें और व्रत लेने का संकल्प करें
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें
पूरी श्रद्धा के साथ भगवान श्री हरि विष्णु और लक्ष्मी जी की आरती करें
प्रभु को तुलसी दल सहित भोग लगाएं
अंत में क्षमा प्रार्थना करें
करें ये काम: फाल्गुन अमावस्या के दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व होता है। वहीं, इस दिन कुशा घास की अंगूठी धारण कर श्राद्ध कर्म करना महत्वपूर्ण माना जाता है। फाल्गुन अमावस्या पर दान करने से पितृ दोष के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इसके अलावा फाल्गुन अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान जरूर करना चाहिए। इस दिन गाय, कौवे और कुत्ते को भी भोजन कराना चाहिए।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।