Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर कैसे करें भगवान शिव का जलाभिषेक? जानें शिवलिंग पर जल चढ़ाने का सही तरीका
- Mahashivratri 2025: धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। शिव पुराण के अनुसार, मात्र शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।

Mahashivratri: इस महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महाशिवरात्रि व्रत पड़ रहा है। इस साल महाशिवरात्रि व्रत बुधवार को पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि महाशिवरात्रि व्रत करने से साधक के सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव व मां पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन कई भक्त जन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का जल अभिषेक करने का खास महत्व है। शिव पुराण के अनुसार, मात्र शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। वहीं, कई बार हम जाने-अनजाने में जलाभिषेक करते समय कई गलतियां कर बैठते हैं। आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का सही तरीका और नियम-
भगवान शिव को जल कैसे चढ़ाएं
- भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए तांबे, चांदी या कांच का लोटा लें।
- शिवलिंग पर जलाभिषेक हमेशा उत्तर की दिशा में करना चाहिए। उत्तर की दिशा शिव जी का बाया अंग मानी जाती है, जो पार्वती माता को समर्पित है।
- सबसे पहले शिवलिंग के जलाधारी के दाएं दिशा में जल चढ़ाना चाहिए, जहां गणेश जी का वास माना जाता है।
- अब शिवलिंग के जलाधारी के बाएं दिशा में जल चढ़ाएं, जो भगवान कार्तिकेय की जगह मानी गई है।
- इसके बाद शिवलिंग के जलाधारी के बीचो-बीच जल चढ़ाना चाहिए, जो भोलेनाथ की पुत्री अशोक सुंदरी को समर्पित है।
- अब शिवलिंग के चारों ओर जल चढ़ाएं, जो माता पार्वती की जगह मानी जाती है।
- आखिर में शिवलिंग के ऊपरी भाग में जल चढ़ाएं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।