Sun Transit: सूर्य करेंगे कुंभ राशि में गोचर, 3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
Horoscope Sun Transit, Rashifal Surya Gochar: लगभग एक महीने बाद सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिससे सभी राशियां प्रभावित होने वाली हैं। सूर्य शनि की कुंभ राशि में एंटर करेंगे, जिससे कुछ राशियों को प्रॉफिट हो सकता है।

Horoscope Sun Transit: ज्योतिष विद्या के अनुसार, सूर्य की बदलती चाल व्यक्ति के जीवन को भी प्रभावित करती है। वहीं, कुछ दिनों में सूर्य का गोचर होने जा रहा है, जो बेहद खास माना जा रहा है। लगभग एक महीने बाद सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिससे सभी राशियां प्रभावित होने वाली हैं। सूर्य ग्रह का गोचर महीने में एक बार होता है। कुछ दिनों में मकर राशि से निकलकर सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ये राशि परिवर्तन फरवरी के महीने में ही होगा। आइए जानते हैं सूर्य का यह गोचर किन राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है-
सूर्य करेंगे कुंभ राशि में गोचर: दृक पंचांग के अनुसार, फरवरी 12, 2025, बुधवार को रात 10:03 बजे तक होगा। इसके बाद सूर्य का अगला गोचर मार्च 14, 2025, शुक्रवार को शाम 06:58 बजे होगा।
3 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
मिथुन राशि
कुंभ राशि में सूर्य का गोचर करना मिथुन राशि वालों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में समृद्धि का माहौल रहेगा। करियर और आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जंक फूड का सेवन कम करें। वहीं, बिजनेस करने वालों को प्रॉफिटेबल डील मिल सकती है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम शुरू हो सकते हैं। करियर में प्रमोशन से जुड़े कई नए टास्क भी मिल सकते हैं। घर वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान भी कर सकते हैं। मन खुश रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ चीजों में सुधार होगा। वहीं, नेचर में समय बिताना आपके लिए अच्छा रहेगा।
सिंह राशि
सूर्य का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी पद-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। परिवार का साथ मिलेगा। स्ट्रेस फ्री रहेंगे। व्यापारियों को विदेश से अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।