Holi के बाद शु्क्र करेंगे हलचल, इन राशियों की लाइफ में आएगा अच्छा बदलाव
होली के बाद शुक्र राशि परिवर्तन नहीं कर रहे हैं, लेकिन शुक्र उदय हो रहे हैं। ऐसे में शुक्र धन-समृद्धि आदि के कारक माने जाते हैं। अब वे किन राशियों को लाभ देंगे। यहां पढ़ें किन राशियों की लाइफ में आएगा बदलाव

होली के बाद शुक्र राशि परिवर्तन नहीं कर रहे हैं, लेकिन शुक्र उदय हो रहे हैं। ऐसे में शुक्र धन-समृद्धि आदि के कारक माने जाते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का बड़ा महत्व है। आपको बता दें कि फरवरी में ही शुक्र ने राशि परिवर्तन किया है। शुक्र अब उच्च मीन राशि में है। शुक्र के मीन राशि में जाने से मालव्य राजयोग बनता है। ऐसे में पहले से ही शुक्र कई राशियों को लाभ देते हैं। यही नहीं होली के बाद 23 मार्च को शुक्र उदय होने वाले हैं। आइए जानें इसका किन राशियों पर प्रभाव होगा।
कब बनता है मालव्य राजयोग
जब कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है, तो व्यक्ति सुंदर दिखने वाला, बड़ी-बड़ी आंखों वाला और बेहद मनभावन चरित्र वाला होता है। वह प्रसिद्ध, सफल, अनेक वाहनों का मालिक होगा और एक सफल, विलासितापूर्ण और सुखी जीवन जिएगा। जब शुक्र पहले, चौथै, सातवें और दसवें घर में होता है। इसके अलावा अपनी राशि वृषभ, तुला या फिर गुरु की मीन राशि में जाता है, तो ऐसे लोगों की कुंडली में मालव्य राजयोग बनता है। ऐसा कहा जाता है कि इस राजयोग वाले लोगों की लाइफ में लग्जरी लाइफ, खुशियां होती है। ऐसे लोगों की पर्सनेल्टी अच्छी होती है। इस शख्स की तरफ लड़कियां आकर्षित होती हैं। वह फेमस होता है और उससे सक्सेस मिलती है।
मिथुन राशि के लोगों को शुक्र के द्वारा बना मालव्य राजयोग और उदय होने से भविष्य में नई ऊचाइंया मिलेंगी। आपकी लाइफ में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक से कहीं से पैसा आएगा।
धनु राशि के लोगों को शुक्र धन संपत्ति में वृद्धि करेंगे। आपको बिजनेस में लाभ होंगे। आपकी लवलाइफ अच्छी होगी। पार्टनर की तरफ से आपको सपोर्ट मिलेगा।
मकर राशि के लोगों के काम बनने लगेंगे। शुक्र इस राशि के लोगों को लग्जरी लाइफ देंगे। जीवन में खुशियों की बरसात होगी। पहले जिस नौकरी में आपको सक्सेस नहीं मिल रही थी, अब उसी नौकरी में आपको सफलता मिलने लगेगी।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।