Makar Sankranti Wishes: आज मकर संक्रांति पर अपनों को भेजें ये 10 चुनिंदा मैसेज, दिन बनाएं यादगार
- Makar sankranti wishes in hindi: मकर संक्रांति पर अपनों को इन टॉप 10 मैसेज से बधाई भेजकर उनका दिन यादगार बना सकते हैं।

Happy makar sankranti wishes in hindi: मकर संक्रांति का पर्व इस साल 14 जनवरी 2025, मंगलवार को है। यह त्योहार नई शुरुआत का प्रतीक माना गया है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। उत्तर भारत में इस पर्व की धूम देखने लायक होती है। मकर संक्रांति पर लोग तिल-गुड़ का सेवन, स्नान-दान व पुण्य के साथ पतंगबाजी भी करते हैं। मकर संक्रांति पर लोग अपनों को मंगल कामना से भरे संदेश भेजकर बधाई देने के साथ उनका दिन यादगार बना सकते हैं। भेजें इन चुनिंदा मैसेज से अपनों को मकर संक्रांति की बधाई-
1. मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आपके जीवन में सुख-समृद्धि व सफलता आए। आपको और आपके परिवार की मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।
2. सूर्यदेव आपके जीवन में लाएं नई रोशनी और मिले आपको खूब सारी सफलता। मकर संक्रांति के त्योहार की आपको हार्दिक बधाई।
3. उड़ते हुए पतंगों की तरह आप जिंदगी में पाएं खूब ऊंचाइयां। मकर संक्रांति की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
4. मकर संक्रांति पर आपके जीवन से दूर हो जाएं सारे दुख और खुशियों का हो आगमन। हैप्पी मकर संक्रांति 2025

5. मकर संक्रांति का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों का नया सवेरा लेकर आए। मकर संक्रांति की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
6. खुशियों से भरे आपकी हर सुबह व शाम
पतंगों की तरह ऊंचा उड़े आपका नाम
अपनों के लोगों के साथ बांटें खुशियां
मकर संक्रांति की आपको हार्दिक शुभकामनाएं
7. मकर संक्रांति पर आपके जीवन में हो सकारात्मक ऊर्जा का संचार, सुख-समृद्धि आए आपके द्वार। हैप्पी मकर संक्रांति 2025
8. मकर संक्रांति पर आपके घर में आएं खुशियां
गुड़ व तिल के लड्डू सी जीवन में भरी रहे मिठास
हैप्पी मकर संक्रांति 2025

9. मकर संक्रांति का पर्व आपके और आपके परिवार के लिए मंगलमय हो। मकर संक्रांति 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
10. भगवान सूर्य के आशीर्वाद से आपके जीवन में आए सुख-समृद्धि व बरकत। जीवन भर आपके घर में रहे खुशहाली। हैप्पी मकर संक्रांति 2025
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।