Happy Holi 2025: होली की हार्दिक शुभकामनाएं, आज अपनों को भेजें ये 10+ बधाई संदेश
- आज रंगों की होली खेली जाएगी। रंगों का त्योहार होली देशभर में आज धूमधाम के साथ मनाया जाता ह। आज एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकार होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं।

Happy Holi 2025 : आज रंगों की होली खेली जाएगी। रंगों का त्योहार होली देशभर में आज धूमधाम के साथ मनाया जाता ह। आज एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकार होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। इसको रंगोत्सव भी कहा जाता है। होली की शुभकामनाएं सभी को देते हैं और बड़ों से पैर छूकर आशीर्वाद मांगते हैं। आप भी इस होली की मस्ती में हो जाएं शामिल और शेयर एक ये एक से बढ़कर एक होली के शानदार मैसेज:
उठाकर हाथों में पिचकारी,
कृष्ण जी के रंग से रंग दो दुनिया सारी।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं ।
मथुरा की खुशबू,गोकुल का हार
वृन्दावन की सुगंध, बरसाने का प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्यौहार!
खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
होली की शुभकामनाएं!
इन रंगो से भी सुन्दर हो ज़िन्दगी आपकी,
हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली
ए-मेरे यार आप सबको मुबारक हो ये होली।
आया रंगों का त्योहार है
आप ना हुए लाल, पीले, नीले
तो फिर आपकी जिंदगी बेरंग है.
रंग लगाना तो इतना पक्का
जैसे कि तू मेरा पक्का यार है…
होली की ढेरों बधाइयां !
कान्हा की पिचकारी और राधा का रंग
आओ प्यार के रंग से रंग दें ये दुनिया सारी
इस रंग का है ना कोई जात-पात और ना ही कोई बोली.
आपको होली की ढेरों शुभकामनाएं !
चारों तरफ वसंत ऋतु की आई है बहार
चली पिचकारी, उड़ा है रंग-बिरंगा गुलाल,
आसमान से बरसे रंग लाल, नीले, हरे, पीले.
आप सभी को हैप्पी होली !
सभी रंगों का राज है होली,
मन का उल्लास है होली।
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसीलिए खास है होली।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
रंगों का ये त्योहार, खुशियों की बहार लाए
मीठी- मीठी गुझिया, जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व, सबके लिए उल्लास लाए
होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
तमन्नाओं से भरी हो ज़िन्दगी
ख्वाइशों से भरा हो हर पल
दामन भी छोटा लगे इतनी खुशियाँ दे
आपको आनेवाला हर पल
हैप्पी होली 2025
निकलो गलियों में बना कर टोली,
भिगा दो आज हर एक की चोली,
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,
वरना निकल लो लगाकर रंग,
और कहकर हैप्पी होली
आपको आज मुबारक हो, कल भी हो मुबारक
होली का एक-एक पल हो मुबारक
इस रंग-बिरंगी होली में
होली का हर रंग हो आपको मुबारक।
हैप्पी होली 2025
यही मेरी दिल से दुआ है
फागुन का ये रंगीन उत्सव
आप सभी के जीवन में लाए ढेरों खुशियां।
होली की ढेरों शुभकामनाएं !