FengShui: घर की शांति बनाए रखने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई उपाय
- FengShui upay : कई बार घर में वास्तु दोष के चलते भी घर की शांति छिन जाती है। फेंग शुई चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हे अपनाने से घर के माहौल को पॉजिटिव रखने में मदद मिलती है।

FengShui upay : घर में शांति न रहे तो मन भी अशांत रहता है। घर में कलह-क्लेश होने से करियर व फाइनेंशियल क्षेत्र पर भी प्रभाव देखने को मिलता है। फेंग शुई चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसमें ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिन्हे अपनाने से घर के माहौल को पॉजिटिव रखने में मदद मिलती है। कई बार घर में वास्तु दोष के चलते भी घर की शांति छिन जाती है। आइए जानते हैं फेंग शुई के अनुसार, घर में शांति बनाए रखने के कुछ टिप्स-
घर की शांति बनाए रखने के लिए अपनाएं ये फेंगशुई उपाय
1- घर में बाथरूम और किचन आमने-सामने नहीं बने होना चाहिए। अगर किचन व बाथरूम आमने-सामने पहले से ही बने हों तो वास्तु दोष का प्रभाव कम करने के लिए आप फेंगशुई का क्रिस्टल बॉल लटका सकते हैं।
2- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी घर या मकान मंदिर के आसपास नहीं बनाना चाहिए। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव बढ़ जाता है।
3- घर की शांति बनाए रखने के लिए आप घर में फिश एक्वेरियम रख सकते हैं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से घर की कंगाली दूर हो सकती है। यह पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है।
4- कुछ पौधे घर के लिए बेहद ही लकी माने जाते हैं। पूरब की दिशा में बैंबू ट्री या मनी प्लांट लगाने से परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। घर में बैंबू ट्री लगाने से परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है।
5- घर में शांति बनाए रखने व वास्तु दोष कम करने के लिए विंड चाइम लगाएं। घर के दरवाजे व ऐसी जगहों पर विंड चाइम लगाएं, जहां से हवा आपके घर में प्रवेश करती हो।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।