Vastu Tips: घर में फैमिली फोटोज कैसे लगाएं? जानिए वास्तु नियम
- Vastu Tips: वास्तु के अनुसार, घर में सही दिशा में फैमिली की तस्वीर लगाने से रिश्तों में आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ता है और पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहता है, लेकिन गलत दिशा में तस्वीर लगाने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिशा में लगी परिवार के सदस्यों की तस्वीर पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आती है। घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। वहीं, अगर तस्वीर गलत दिशा में लगी हो, तो इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ सकती है। इसलिए किसी भी दिशा में फैमिली की तस्वीर को नहीं लगा देना चाहिए। वास्तु नियमों के मुताबिक, परिजनों की तस्वीर सही दिशा में लगाने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। ऐसे में परिजनों के साथ बिताए गए यादगार पलों की तस्वीर लगाते समय वास्तु की कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं घर में फैमिली फोटो लगाने का वास्तु नियम...
फैमिली फोटो लगाने का वास्तु टिप्स
वास्तु के अनुसार, नवविवाहित कपल्स को को बेडरूम में अपनी शादी की फोटो लगाना चाहिए। शादी की तस्वीर को आप बेड के पीछे दक्षिण दिशा की दीवार पर लगा सकते हैं। इस तस्वीर को लकड़ी के फ्रेम में लगवाएं। जिसमें बैकग्राउंड रेड, येलो, ऑरेंज और मैरून हो।
वास्तु में फैमिली फोटोज को घर के दक्षिण दिशा में लगाना उचित माना गया है। ऐसा संभव न हो, तो आप पश्चिम दिशा में भी परिवार के सदस्यों की फोटो लगा सकते हैं। हालांकि, फैमिली फोटो लगाने के लिए उत्तर या पूर्व की दिशा सही नहीं मानी गई है।
वास्तु के नियमों के अनुसार, घर में परिजनों के साथ की ऐसी फोटोज नहीं लगाना चाहिए। जिसमें बैकग्राउंड में नदी, समुद्र या सूखा जंगल हो।
मान्यता है कि फैमिली फोटोज में परिवार के सदस्यों की ऐसी तस्वीर नहीं लगानी चाहिए, जो अब इस दुनिया में नहीं है। इसे बेडरूम में भी न लगाएं। मृत परिजनों की तस्वीरें लॉबी में लगा सकते हैं।
वास्तु के नियमों के अनुसार, घर के पूर्वज या मृत परिजन की तस्वीर उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। इनकी तस्वीरें घर के मंदिर या किसी भी अन्य दिशा में नहीं लगाना चाहिए।
वास्तु में फैमिली फोटो लगाने के लिए सबसे अच्छी जगह दक्षिण-पश्चिम मानी गई है। मान्यता है कि इस दिशा में फैमिली की तस्वीर लगाने से रिश्तों में मिठास बनी रहती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।