Hindi Newsधर्म न्यूज़Falgun Month 2025 Vrat-Tyohar and Vivah Muhurat

Falgun Month 2025:फाल्गुन माह कब से शुरू हो रहा है? जानें इस माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट और विवाह मुहूर्त

  • Falgun Month 2025 : हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 13 फरवरी से फाल्गुन महीने की शुरुआत होगी और 14 मार्च को इसका समापन होगा। इस माह में महाशिवरात्रि, होली समेत कई खास व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 11 Feb 2025 02:55 PM
share Share
Follow Us on
Falgun Month 2025:फाल्गुन माह कब से शुरू हो रहा है? जानें इस माह के व्रत-त्योहारों की लिस्ट और विवाह मुहूर्त

Falgun Month 2025 Vrat-Tyohar and Vivah Muhurat: हिंदू पंचांग का आखिरी यानी 12वां महिना फाल्गुन होता है। इस माह को फागुन का महीना भी कहते हैं। फाल्गुन माह देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना के लिए खास महीना माना जाता है। इस माह में महाशिवरात्रि, होली और आमलकी एकादशी समेत कई बड़े व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। फागुन का महीना शिवजी की पूजा-अर्चना के साथ दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी शुभ माना जाता है। व्रत-त्योहार के अलावा इस माह में शादी-विवाह, मुंडन,गृह-प्रवेश समेत मांगलिक कार्यों के आयोजन का भी शुभ समय होता है। इस महीने से ही गर्मी के मौसम की शुरुआत होती है। ऐसे में आइए जानते हैं माघ महीना कब से शुरू हो रहा है और इस माह में कौन-से व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे?

कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन महीना?

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 फरवरी 2025 को दिन गुरुवार से हो रही है और इसका समापन 14 मार्च 2025 दिन शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होगा।

फाल्गुन माह के व्रत और त्योहार :

द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी - 16 फरवरी 2025, रविवार

विजया एकादशी - 24 फरवरी 2025, सोमवार

प्रदोष व्रत - 25 फरवरी 2025, मंगलवार

महाशिवरात्रि - 26 फरवरी 2025,बुधवार

फाल्गुन अमावस्या - 27 फरवरी 2025,गुरुवार

फूलैरा दूज - 01 मार्च 2025, शनिवार

आमलकी एकादशी - 10 मार्च 2025, सोमवार

प्रदोष व्रत - 11 मार्च 2025,मंगलवार

छोटी होली, होलिका दहन- 13 मार्च 2025, गुरुवार

होली- 14 मार्च 2025,शुक्रवार

चन्द्रग्रहण- 14 मार्च 2025, शुक्रवार

फाल्गुन पूर्णिमा- 14 मार्च 2025, शुक्रवार

फाल्गुन माह के विवाह मुहूर्त :

फरवरी 2025: 13,14,15,16,18,19,21,23,25

मार्च 2025: 1,2,6,7,12

ये भी पढ़ें:Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन इन सरल मंत्रों का करें जाप

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें