Laxmi Ganesh Puja Shubh Muhurat : आज शाम को 6.15 बजे से पहले ही कर लें लक्ष्मी-गणेश की पूजा, पूजा के लिए सिर्फ 40 मिनट
- दिवाली के पावन दिन विधि- विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से फल कई गुना अधिक मिलता है।

Diwali 2024 Laxmi Ganesh Puja Shubh Muhurat : इस साल दो दिन अमास्या तिथि पड़ने की वजह से कुछ लोगों ने 31 अक्टूबर को दिवाली मना ली है तो कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली का पावन पर्व मनाएंगे। दिवाली के पावन दिन विधि- विधान से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। हिंदू धर्म में शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। शुभ मुहूर्त में पूजा करने से फल कई गुना अधिक मिलता है। आइए जानते हैं, 1 नवंबर दिवाली के दिन किस समय करें माता लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा-
Diwali Puja Shubh Muhurat: पूजा का शुभ मुहूर्त- दृग पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम को 6 बजकर 16 मिनट तक है। इस दौरान पूजा करना शुभ होगा। पूजा के लिए केवल 40 मिनट का समय मिलेगा।
प्रदोष काल - 05:36 पी एम से 08:11 पी एम
वृषभ काल - 06:20 पी एम से 08:15 पी एम
दिवाली पूजा के नियम-
दिवाली पूजन उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में करना शुभ होता है। साधक का मुंह उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। दिवाली पूजा में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति या फोटा अवश्य होनी चाहिए। बैठी हुई मां लक्ष्मी की मूर्ति या चित्र होना शुभ होता है। वो फोटो लें जिन्में मां के दोनों हाथों से धन बरस रहा हों। लक्ष्मी जी के पूजा के दीपक उत्तर दिशा में जलाने चाहिए। पूजा में घी या तेल के दीपक अवश्य जलाएं। लक्ष्मी पूजन में श्री यंत्र, कौड़ी और गोमती चक्र जरूर होना चाहिए। लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल, स्थिर लग्न और निशिथ काल में करना शुभ होता है। पूजन कक्ष में सिंदूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं। मां लक्ष्मी के मंत्र का जप करें। ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमलेकमलालयेप्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मयेनमः का जप करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।