मीन राशि में मिलेंगे बुध और शुक्र: 27 फरवरी से इन 5 राशियों को होगा लाभ
- Budh Gochar 2025: फरवरी में बुध मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि में बुध व शुक्र की युति बनेगी, जो कुछ राशियों के लिए शुभ साबित होगी।

Budh Gochar 2025 Meen Rashi: ग्रहों के राजकुमार बुध 27 फरवरी 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे और 6 मई तक इसी राशि में रहेंगे। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु व बुध के बीच मित्रता का भाव है। मीन राशि में शुक्र पहले से विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में बुध व शुक्र की युति बनेगी, जिससे लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। इस योग के प्रभाव से कुछ भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, करियर में तरक्की व धन की स्थिति में सुधार होगा। जानें बुध व शुक्र की युति से किन राशियों को होगा लाभ-
1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए आमदनी के नए स्रोत बनेंगे और पुराने सोर्स से भी धन का आगमन होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। अपनों का साथ मिलेगा। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी-चाकरी में उन्नति के योग हैं।
2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा। नौकरी में नई भूमिका या जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। धन की स्थिति में सुधार होगा।
3. कन्या राशि- कन्या राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नौकरी व व्यापार में आपकी स्थिति बेहतर होगी। पिता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नौकरी पेशा में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
4. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभकारी रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। धन का आवक बढ़ेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। बचत करने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
5. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए बुध का मीन गोचर लाभकारी रहने वाला है। मकर राशि वालों को निजी लाइफ में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम भी बनेंगे। व्यापारिक स्थिति बेहतर होगी और मुनाफा होगा।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।