बुध होंगे मीन राशि में उदय, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
- ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। 28 मार्च को बुध देव मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं। बुध देव के उदय होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा।

Budh Uday : ज्योतिषशास्त्र में बुध को विशेष स्थान प्राप्त है। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो अशुभ होने पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 28 मार्च को बुध देव मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं। बुध देव के उदय होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। आइए जानते है, बुध का उदय होने किन राशियों के लिए रहेगा शुभ-
मेष राशि : बुध के उदय होने से मेष राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। आप कॉन्फिडेंट रहेंगे। करियर में अपार सफलता मिलेगी। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धीरे-धीरे हेल्थ प्रॉब्लम से छुटकारा मिलेगा।
सिंह राशि : बुध के उदय होने से सिंह राशि वालों का पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिलेगा। बिजनेस में जबरदस्त लाभ होगा। अचानक से धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।
तुला राशि : बुध के उदय होने से मिथुन राशि वालों को विदेश में जॉब का ऑफर मिल सकता है। आपकी व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आय में वृद्धि के नए मौके मिलेंगे। घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा।
धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए बुध का उदय होना शुभ रहेगा। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में फायदा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।