Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : मेष से लेकर मीन राशि तक वालों के लिए कैसा रहेगा 24 से 30 मार्च तक का समय?
- Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal,साप्ताहिक राशिफल : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (24-30 मार्च 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। यात्रा के योग बनेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह आप निवेश कर सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह आप कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
वृषभ राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। यह सप्ताह आपके लिए शानदार रहने वाला है। कोई नया काम शुरू हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। करियर के हिसाब से भी वृषभ राशि वालों के लिए ये सप्ताह बेहद ही शुभ कहा जा सकता है।
मिथुन राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। शैक्षिक व शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। इस सप्ताह आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस सप्ताह आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। बच्चों और पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस सप्ताह आप कोई नया कम शुरू कर सकते हैं।
कर्क राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान भी हो सकता है। अपनी व परिवार की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। इस सप्ताह आपको थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। समस्याएं आ सकती हैं। धन का खर्च सोच-समझकर ही करें, नहीं तो बड़ी समस्या हो सकती है। इस समय निवेश करना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें।
सिंह राशि- मन प्रसन्न तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। नौकरी में बदलाव हो सकता है। तरक्की के अवसर मिलेंगे, परंतु किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। इस सप्ताह आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। यह सप्ताह परिवार के साथ समय व्यतीत करने के लिए भी शुभ है। इस सप्ताह निवेश करने से शुभ फल मिल सकते हैं।
कन्या राशि- मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। कन्या राशि वालों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। इस सप्ताह पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकते हैं। व्यापार में कुछ छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, लेकिन चिंता की बात नहीं है। इस सप्ताह कुछ बड़ा निवेश कर सकते हैं।
तुला राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार में शांति बनाए रखें। मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। इस सप्ताह आपके जीवन में कुछ नया हो सकता है। परिवर्तन के संकेत हैं। व्यापार में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है। बनते हुए कार्यों में रुकावट आ सकती हैं। आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।
वृश्चिक राशि- आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। कारोबार में व्यस्तता बढ़ सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धन का खर्च सोच-समझकर ही करें। आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं। मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय के साधन बन सकते हैं। धनु राशि वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है। रुके हुए काम बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। यह सप्ताह निवेश करने के लिए अच्छा है, लेकिन निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। इस सप्ताह स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ सकता है।
मकर राशि- आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। इस सप्ताह शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। बिजनेस में पार्टनरशिप से लाभ होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
कुंभ राशि- वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन परेशान भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ में वृद्धि हो सकती है। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। इस सप्ताह स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में रिस्क लेने से लाभ हो सकता है। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी पैतृक कारोबार की पुन शुरुआत हो सकती है। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। इस सप्ताह कुछ परेशानी भी हो सकती हैं। पारिवारिक समस्याएं हो सकती हैं। काम बिगड़ सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।