Hindi Newsधर्म न्यूज़Ank rashifal 22 February 2025 tomorrow Horoscope Numerology Know your future by date of birth

अंकराशि: 22 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 21 Feb 2025 10:13 AM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 22 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

Numerology Horoscope 22 February 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 22 फरवरी का दिन...

मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन उत्तम फलदायक रहने वाला है। पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। लक्ष्यों को पाने में सफल रहेंगे। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। उन्नति के अवसर मिलेंगे। करियर में सफलता प्राप्त हो सकती है।

ये भी पढ़ें:मार्च में शनि-राहु की युति कब बनेगी? इन 3 राशियों को मिलेंगे अत्यंत शुभ फल

मूलांक 2: मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक क्षेत्र में मनमुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धन-धान्य बढ़ेगा। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों को आज कर्मक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार लाभ मिलेगा। अपनी प्लानिंग को कार्यरूप दे सकते हैं। नौकरी पेशा करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यावसायिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सिंगल जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को आज सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:वास्तु के अनुसार पूजा के दौरान इन 5 बातों का रखें ध्यान, घर आएगी सुख-समृद्धि

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन शुभ है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा करने वालों की स्थिति अच्छी होगी। नौकरी में बदलाव का विचार कर रहे हैं तो, आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

मूलांक 6: मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन जीवन में सकारात्मक मोड़ लाएगा। आर्थिक व व्यावसायिक सफलता के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। रिश्तों में सुधार होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन समृद्धिदायक रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आय के नए मार्ग खुलेंगे। व्यापारियों के लिए भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे।

मूलांक 8: मूलांक 8 वालों का मन परेशान रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी।

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। अपनी बुद्धि के बल पर धन कमाने में सफल रहेंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें