Hindi Newsधर्म न्यूज़Ank rashifal 1 March 2025 Horoscope tomorrow Numerology Know your future by date of birth

अंकराशि: 1 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 28 Feb 2025 10:49 AM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 1 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

Numerology Horoscope 1 March 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 1 मार्च का दिन...

मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों को आज गुस्से से बचना चाहिए। विवादों से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में बदलाव के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:बुध का मीन गोचर, 27 फरवरी से इन 4 राशियों का आएगा अच्छा समय

मूलांक 2: मूलांक 2 वालों के आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। अपनों का साथ मिलेगा। बेकार के क्रोध या विवाद से बचें। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से तरक्की मिलने के संकेत हैं।

मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों को आज कारोबार में लाभ होगा। व्यापारिक कार्यों में भागदौड़ बढ़ेगी। कारोबार में बदलाव की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। नौकरी में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखें।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों का आज मन अशांत रहेगा। सेहत को लेकर सचेत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन का आवक बढ़ेगा।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। हालांकि लव लाइफ को लेकर मन परेशान रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

मूलांक 6: मूलांक 6 वालों का आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार होगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक उन्नति के योग हैं।

मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों को आज किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। किसी नए कारोबार की शुरुआत संभव। परिवार का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है।

मूलांक 8: मूलांक 8 वालों का आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें:28 फरवरी को शनि होंगे अस्त, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों का आज कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें