Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 24 august 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : मेष, सिंह, कुंभ वालों का चमकेगा भाग्य, कन्या वाले लाल वस्तु का करें दान

  • Horoscope 24 August 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 24 अगस्त को शनिवार है। शनिवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानSat, 24 Aug 2024 04:30 AM
share Share

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 24 August 2024 : ग्रहों की स्थिति- गुरु और मंगल वृषभ राशि में, चंद्रमा मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वक्री बुध कर्क राशि में, सूर्य, और शुक्र सिंह राशि में, केतु कन्या राशि में, वक्री शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। 

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे, खासकर मानसिक स्वास्थ्य। खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे, पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान दोनों अच्छे हैं। सुखद दिन। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य से भी प्रभावित हो सकते हैं। चोट-चपेट लग सकती है। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य बढ़िया है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है। जीवनसाथी की स्थिति अच्छी है। नौकरी चाकरी में भी सफलता दिख रही है। बजरंग बली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे बना रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। शुभ समय। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भावुकता पर आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं की स्थिति। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। फिर भी कोई दुर्घटना का योग नहीं बन रहा है। सफल दिन। मानसिक रूप से ऊपर-नीचे बना रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है लेकिन गृहकलह बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- जो भी आप करना चाहते हैं उसे करने का समय आ चुका है। उसकी शुरुआत करें। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान बहुत अच्छा, व्यापार भी बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें