Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 18 august 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : मेष,सिंह वालों की चमकेगी किस्मत, कुंभ वाले बचकर करें पार, हरी वस्तु रखें पास

  • Horoscope 18 August 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 18 अगस्त को रविवार है। रविवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानSun, 18 Aug 2024 04:12 AM
share Share

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 18 August 2024 :(ग्रहों की स्थिति ) - मंगल और गुरु वृषभ राशि में, सूर्य,बुध और शुक्र सिंह वृषभ राशि में,बुध वक्री हो गए हैं। केतु कन्या राशि में,चंद्रमा मकर राशि में,वक्री शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

राशिफल -

मेष राशि : व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य सुधार की तरफ, प्रेम-संतान का साथ, बहुत अच्छी स्थिति है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि : भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : भावनाओं पर काबू रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं संभव है। बच्चों को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि : गृह-कला के संकेत हैं। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : धन आगमन होगा। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। नीली वस्तु का दान करें।

मकर राशि : सार्थक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें