Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 9 February 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces

Aaj Ka Rashifal: 9 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Aaj Ka Rashifal 9 February 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 9 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्यायSun, 9 Feb 2025 05:32 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 9 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 February 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल और चंद्रमा मिथुन राशि में, जहां मंगल वक्री हैं। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध मकर राशि में। शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

9 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है।

मिथुन राशि-सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:फरवरी में 2 बार बदलेगी बुध की चाल, जानें क्या आपकी राशि को होगा लाभ

कर्क राशि-ऊर्जा कम महसूस करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार सनेह-सनेह आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल है। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान में सुधार हो चुका है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- प्रेमी, प्रेमिका की मुलाकात संभव है। नौकरी-चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य अच्छा हो गया है और जीवनसाथी का साथ भी अच्छा हो गया है। एक सुखद समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। क्रोध पर काबू रखें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से सुधार की तरफ। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें