Aaj Ka Rashifal: 7 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
- Today Horoscope 7 February 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 फरवरी 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 7 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

ग्रहों की स्थिति- गुरु और चंद्रमा वृषभ राशि, गुरु वक्री हैं। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। केतु कन्या राशि में। सूर्य और बुध मकर राशि में। शनि कुंभ राशि में। मीन राशि में शुक्र और राहु का गोचर हैग।
राशिफल-
मेष राशि- कुटुंबों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- सौम्य बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- शुभ समाचार की प्राप्ति। यात्रा के योग। आर्थिक स्थिति संपन्नता की ओर। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य , प्रेम व व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। तरक्की करेंगे नौकरी-चाकरी में। पर्सनल रिलेशन भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- प्रेम में नयापन बना रहेगा। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। बहुत शुभ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- घर में कोई उत्सव हो सकता है। शुभ संस्कार हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।
मीन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।