Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 24 February 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces

Aaj Ka Rashifal: 24 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Aaj Ka Rashifal 24 February 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 24 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 24 Feb 2025 05:28 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 24 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 February 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में चंद्रमा धनु राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

24 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें

मेष राशि- मान सम्मान पर ठेस न पहुंचे। इस बात का ध्यान रखें। स्वास्थ्य सुधर चुका है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी हो चुकी है। व्यापार बहुत अच्छा हो चुका है और कार्यों की विघ्न बाधा धीरे-धीरे खत्म हो चुकी है।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी भी तरह का कोई भी रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। शुभ दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:अंकराशि: मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 24 फरवरी का दिन?

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति पहले से बेहतर। व्यापार भी अच्छा है। गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद भी मिलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- लिखने पढ़ने में समय व्यतीत करें। बहुत भावुक करके कोई निर्णय मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- घर में कोई शुभ संस्कार हो सकते हैं। घरेलू सुख सुविधा में बढ़ोतरी होगी। कलह से बचें। बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक स्थिति सुदृण होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:शनि 2025 के अंत तक किस राशि में रहेंगे? जानें कब होगा गोचर व किसे होगा लाभ

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम से उत्तम की तरफ। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- कोर्ट कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृण होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें