Hindi Newsधर्म न्यूज़kal ka Ank rashifal 24 February 2025 Numerology Horoscope Tomorrow Future Prediction By Date of Birth

अंकराशि: मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 24 फरवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें राशिफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 11:50 AM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 24 फरवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें राशिफल

Numerology Horoscope 24 February 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने की 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 1 से 9 मूलांक वालों का 24 फरवरी का दिन कैसा रहेगा? जन्म तिथि से जानें राशिफल-

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखें। माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें।

ये भी पढ़ें:मेष राशि से लेके मीन के लिए 23 फरवरी का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें लव राशिफल

मूलांक 2 वालों को आर्थिक उन्नति मिल सकती है। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। लेकिन लव लाइफ को लेकर मन अशांत भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी।

मूलांक 3 वालों को आर्थिक व व्यावसायिक उन्नति मिल सकती है। व्यापारियों को सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। मित्रों से सद्भाव बनाकर रखें। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि संभव है। धन लाभ के योग हैं।

मूलांक 4 वालों के पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। बातचीत में संतुलित रहें। व्यर्थ के क्रोध से भी बचें। परिवार का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि संभव। व्यापारिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मूलांक 5 वालों को आज आत्मविश्वास भरपूर मिलेगा। लेकिन अति-उत्साही होने से बचें। धैर्य से काम लें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति के योग बन रहे हैं। कामकाज में सुधार होगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

मूलांक 6 वालों के आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

मूलांक 7 वालों का आज मन परेशान हो सकता है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। अंजान व्यक्ति के साथ लेनदेन करने से बचें।

मूलांक 8 वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जिस वजह से मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत पर ध्यान दें।

मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए परीक्षा और इंटरव्यू आदि कार्यों में सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें