Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 23 February 2025 Horoscope Today Lucky Zodiac signs from aries to pisces

Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

  • Aaj Ka Rashifal 23 February 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 23 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 23 Feb 2025 05:36 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 23 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 February 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

23 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:गुरु का गोचर बुध की राशि में कब होगा? 3 राशियों को होगा फायदा

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा है। व्यापार भी अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान व व्यापार बाकी ठीक रहेगा। बहुत अच्छा नहीं रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। लेखकों, कवियों के लिए अच्छा समय। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान का साथ है व व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। अपनों का साथ होगा। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:शनि 2025 के अंत तक किस राशि में रहेंगे? जानें कब होगा गोचर व किसे होगा लाभ

वृश्चिक राशि- धनदायक समय रहेगा। लिक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। जुबान पर काबू रखें। निवेश पर काबू रखें। बाकी प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान धीरे-धीरे ठीक बढ़ रहा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा इत्यादि रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार ठीक ठाक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए सोर्स से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मीन राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अभी भी मध्यम बना हुआ है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना आपके लिए शुभ रहेगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें