Hindi Newsधर्म न्यूज़Jupiter Transit Guru Rashifal in Mercury gemini zodiac will be lucky for 3 rashi

Jupiter Transit: गुरु का गोचर बुध की राशि में कब होगा? 3 राशियों को होगा फायदा

  • Jupiter Transit Guru Rashifal: गुरु गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है, जो अभी वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। गुरु के बुध की राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय बेहद शुभ रहेगा-

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 Feb 2025 06:26 PM
share Share
Follow Us on
Jupiter Transit: गुरु का गोचर बुध की राशि में कब होगा? 3 राशियों को होगा फायदा

Jupiter Transit Guru Rashifal: ज्योतिष गणना के अनुसार, गुरु ग्रह समय-समय पर गोचर करते हैं। गुरु अभी वृषभ राशि में विराजमान हैं, जो शुक्र की राशि है। इस राशि में गुरु ने मई 1, 2024 के दिन प्रवेश किया था। गुरु गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। गुरु के बुध की राशि में गोचर करने से कुछ राशियों के लिए समय शुभ रहेगा तो कुछ को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

गुरु का गोचर बुध की राशि में कब होगा: दृक पंचांग के अनुसार, मई 14, 2025, बुधवार को गुरु रात में लगभग 11:20 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि का स्वामित्व बुध ग्रह के पास है।

ये भी पढ़ें:शनि 2025 के अंत तक किस राशि में रहेंगे? जानें कब होगा गोचर व किसे होगा लाभ
ये भी पढ़ें:19 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

3 राशियों को होगा फायदा

मेष राशि

मेष राशि वालों आपके लिए गुरु का गोचर कोई गुड न्यूज लेकर आ सकता है। व्यापार में चल रही दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। फाइनेंशियल सिचुएशन भी पहले से काफी बेहतर होगी। प्रेम के मामले में जीवनसाथी का फुल सपोर्ट मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

गुरु का गोचर बुध की राशि में होने से तुला राशि के जातकों को लाभ मिल सकता है। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। करियर में कुछ लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है तो कुछ की सैलरी भी बढ़ सकती है। घर-परिवार में मेहमान का आगमन होगा। खुशियों का माहौल बना रहेगा।

कुंभ राशि

गुरु का गोचर बुध की राशि में होने से कुंभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ समय माना जा रहा है। इस दौरान किसी भी नए कार्य की शुरुआत आपके लिए लाभदायक मानी जा रही है। धन-धान्य में वृद्धि की संभावना है। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस भरपूर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें