Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 22 February 2025 Today horoscope aries to pisces future prediction

Aaj Ka Rashifal: 22 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Today Horoscope 22 February 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 22 फरवरी 2025 को शनिवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 22 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Feb 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 22 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच के होकर । सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल-

मेष राशि- थोड़ा बचकर पार करें। एक दिन और रह गया है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें, लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:मार्च का महीना इन 4 राशियों के लिए अत्यंत शुभ, मिलेंगे लाभकारी परिणाम

वृषभ राशि- आनंद से ओतप्रोत रहेंगे। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक स्थिति भी सुदृढ़ है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी लेकिन विघ्न-बाधा के साथ संपन्न भी होंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम है व व्यापार अच्छा है। काली जी की शरण में रहें, उन्हें प्रणाम करें, सफेद वस्तु अर्पित करें शुभ होगा।

कर्क राशि- महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। भावुकता पर आकर फैसला लेंगे तो नुकसान होगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- योजनाएं फलीभूत होंगी। योजनाओं को कार्य रूप दें। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:मार्च में शनि-राहु की युति कब बनेगी? इन 3 राशियों को मिलेंगे अत्यंत शुभ फल

तुला राशि- धन का आवक बढ़ेगा। अपनों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे न लगाएं। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्य साथ देगा। बहुत अलग तरह की ऊर्जा आपमें रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार भी अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करना और शुभ रहेगा।

धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च की अधिकता भी रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा भी संभव है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं कही जाएगी। व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए सोर्स भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुखद दिन का निर्माण हो रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:अंकराशि: 22 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

कुंभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य पहले से थोड़ा बेहतर। पीली वस्तु पास रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें