Aaj Ka Rashifal: 13 फरवरी को किन राशियों की लाइफ मेंहोगी हलचल? पढ़ें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
- Aaj Ka Rashifal 13 February 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 13 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal Today Horoscope: ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। चंद्रमा सिंह राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष राशि- भावुकता पर नियंत्रण रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। प्रेम में तू-तू मैं-मैं से बचें। बाकी सरकारी तंत्र से भरपूर लाभ है। आय के नवीन मार्ग प्रसस्त हो रहे हैं। इस तरीके की क्रियाएं बहुत अच्छी हैं। बस भावुकता पर नियंत्रण रखें। लाल वस्तु पास रखना है।
वृषभ राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में अच्छी स्थिति दिख रही है। व्यापारिक सफलता मिल रही है। सरकारी तंत्र का लाभ मिल रहा है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी हो गई और व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें, उनका जलाभिषेक
कर्क राशि- धनार्जन होगा। कुटुंबो में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार शनै शनै आगे बढ़ेगा। वाहन धीरे चलाएं। थोड़ी सी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। शनि देव को प्रणाम करना, नीले वस्तु का दान करना शुभ है।
सिंह राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। नव ऊर्जा का बोध होगा। प्रेम संतान अच्छा व्यापार बहुत अच्छा सुधार की तरफ हर चीज में आप जा रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन थोड़ा परेशान रहेगा। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। शनि देव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम, संतान सुधर चुका है। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। बाकी हर लिहाज से बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- भाग्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। बस थोड़ा सा शारीरिक तापमान न बढ़ाने पाए, इस बात का ख्याल रखिएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल दें, शुभ होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।