Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj ka Panchang 13 February 2025 Today Panchang Falgun month start rahukaal time today

Aaj ka Panchang: आज से फाल्गुन का महीना शुरू, पढ़ें आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang: आज 13 फरवरी, गुरुवार, शक संवत् 24 माघ (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 01 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 13 सावान 1446, विक्रमी संवत् फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि रात्रि 08.22 बजे तक पश्चात द्वितीया तिथि लग जाएगी।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 13 Feb 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka Panchang: आज से फाल्गुन का महीना शुरू, पढ़ें आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

आज 13 फरवरी, गुरुवार, शक संवत् 24 माघ (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 01 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 13 सावान 1446, विक्रमी संवत् फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि रात्रि 08.22 बजे तक पश्चात द्वितीया तिथि लग जाएगी। आपको बता दें कि फाल्गुन का शुभारंभ 13 फरवरी दिन गुरुवार से होने जा रहा है। फाल्गुन माह में कई बड़े त्योहार आते हैं। इस महीने में होली, महाशिवरात्रि के अलावा संकष्टी चतुर्थी, विनायक चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष, अमावस्या, पूर्णिमा, मासिक दुर्गाष्टमी, फुलैरा दूज आदि जैसे व्रत और पर्व आते हैं। इसके अलावा आज मघा नक्षत्र भी लग रहा है। मघा नक्षत्र रात्रि 09.07 बजे तक पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र, अतिगण्ड योग, बालव करण, चन्द्रमा सिंह राशि में (दिन रात)। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। दोपहर 01.30 मिनट से अपरान्ह 03 बजे तक राहुकाल का समय रहेगा। इस समय कोई भी नया काम शुरू नहीं करना चाहिए । गण्डमूल रात्रि 09.07 मिनट तक रहेंगे। यहां पढ़ें आज के शुभ और अशुभ समय (पं. ऋभुकांत गोस्वामी)

ये भी पढ़ें:Falgun Month 2025:फाल्गुन माह कब से शुरू हो रहा है? जानें इस माह के व्रत-त्योहार

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त 05:18 ए एम से 06:09 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:43 ए एम से 07:01 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:13 पी एम से 12:57 पी एम विजय मुहूर्त 02:27 पी एम से 03:11 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:07 पी एम से 06:33 पी एम सायाह्न सन्ध्या 06:10 पी एम से 07:27 पी एम

अमृत काल 06:34 पी एम से 08:16 पी एम निशिता मुहूर्त 12:09 ए एम, फरवरी 14 से 01:00 ए एम, फरवरी 14

अशुभ समय

राहुकाल 01:59 पी एम से 03:22 पी एमRahu Kalam यमगण्ड 07:01 ए एम से 08:24 ए एम

आडल योग 09:07 पी एम से 07:00 ए एम, फरवरी 14 दुर्मुहूर्त 10:44 ए एम से 11:28 ए एम

गुलिक काल 09:48 ए एम से 11:11 ए एम 03:11 पी एम से 03:56 पी एम

वर्ज्य 08:21 ए एम से 10:03 ए एम

05:48 ए एम, फरवरी 14 से 07:32 ए एम, फरवरी 14

गण्ड मूल 07:01 ए एम से 09:07 पी एम

बाण मृत्यु - 09:49 पी एम से पूर्ण रात्रि तक -(द्रिक पंचांग से)

अगला लेखऐप पर पढ़ें