Aaj ka Panchang 28 December 2024: आज शनि प्रदोष व्रत, इस समय करें पूजा
- Today Panchang 28 December 2024: हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ है , पांच अंगो वाला। पंचांग में समय गणना के पांच अंग हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण। आइए जानते हैं आज के शुभ, अशुभ मुहूर्त

28 दिसंबर, शनिवार, शक संवत् 07 पौष (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 13 पौष मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 25, जमादि-उस्सानी 1446, विक्रमी संवत् पौष कृष्ण त्रयोदशी रात्रि 03.33 बजे तक पश्चात चतुर्दशी तिथि, अनुराधा नक्षत्र रात्रि 10.13 बजे तक, गर करण, चंद्रमा वृश्चिक राशि में (दिन-रात)। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य दक्षिण गोल। हेमंत ऋतु। प्रात 09 बजे से प्रात 10.30 बजे तक राहुकालम्। भद्रा रात्रि 03.33 बजे से। शनि प्रदोष व्रत। गण्डमूल रात्रि 10.13 बजे से।
आज 28 दिसंबर को साल 2024 का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि प्रदोष व्रत के दिन शिवजी के साथ शनिदेव की भी पूजा-अर्चना की जाती है। यह व्रत त्रयोदशी तिथि और चतुर्दशी तिथि के मिलान पर रखा जाता है। यह व्रत अगर शनिवार को पड़ता है, तो इसे शनि प्रदोष व्रत कहा जाता है।
द्रिक पंचांग से
ब्रह्म मुहूर्त 04:59 ए एम से 05:50 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:24 ए एम से 06:40 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:59 ए एम से 12:44 पी एम विजय मुहूर्त 02:15 पी एम से 03:01 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:00 पी एम से 06:26 पी एम सायाह्न सन्ध्या 06:03 पी एम से 07:18 पी एम
अमृत काल 11:04 ए एम से 12:47 पी एम निशिता मुहूर्त 11:56 पी एम से 12:47 ए एम, दिसम्बर 29
अशुभ समय
राहुकाल 09:31 ए एम से 10:56 ए एमRahu Kalam यमगण्ड 01:47 पी एम से 03:12 पी एम
आडल योग 10:13 पी एम से 12:34 ए एम, दिसम्बर 29 विडाल योग 06:40 ए एम से 10:13 पी एम
गुलिक काल 06:40 ए एम से 08:06 ए एम 12:34 ए एम, दिसम्बर 29 से 06:41 ए एम, दिसम्बर 29
वर्ज्य 04:05 ए एम, दिसम्बर 29 से 05:46 ए एम, दिसम्बर 29 दुर्मुहूर्त 06:40 ए एम से 07:26 ए एम
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।