Rain Alert: आज से तीन दिनों तक इन 8 राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग की लेटेस्ट चेतावनी
- Rain Alert, Weather Update: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12 से 14 फरवरी के बीच तेज बारिश होगी। इसके आलावा आंधी तूफान, बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। इसके आलावा इसी दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सिक्किम में भी 12 से 14 फरवरी के बीच बरसात होगी।

Rain Alert, Weather Update 12 February: उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड लगभग ख़त्म हो गई है। तापमान औसत से अधिक चल रहा है। आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने की सम्भावना है। इस बीच पूर्वोत्तर के कम से कम 8 राज्यों में बारिश होने जा रही है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा और सिक्किम राज्यों में बरसात होगी।
मौसम विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12 से 14 फरवरी के बीच तेज बारिश होगी। इसके आलावा आंधी तूफान, बिजली कड़कने का भी अलर्ट है। इसके आलावा इसी दौरान नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, सिक्किम में भी 12 से 14 फरवरी के बीच बरसात होगी। इस तरह कुल तीन दिनों तक 8 राज्यों बारिश का अलर्ट है।
मौसम विभाग के अनुसार, सेंट्रल इंडिया के तापमान में अगले तीन दिनों में तीन डिग्री की कमी आएगी जबकि पूर्वी भारत में तापमान तीन डिग्री तक बढ़ जायेगा। उत्तर पश्चिम भारत में दिन का तापमान औसत से ज्यादा ही चल रहा है।
वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत से 1.6 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने दिन में तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 80 प्रतिशत दर्ज किया गया।
इस बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 252 पर पहुंच गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।