Hindi Newsमौसम न्यूज़Mausam Samachar Temperatures above normal less rainfall predicted IMD said heat will continue in February itself

Weather: सामान्य से अधिक तापमान, कम बारिश का अनुमान; IMD ने कहा- फरवरी में ही सताएगी गर्मी

  • उत्तर-पश्चिम इलाकों, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि विक्षोभ के प्रभाव के कारण फरवरी में बदरा कम बरस सकते हैं।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानSat, 1 Feb 2025 07:58 AM
share Share
Follow Us on
Weather: सामान्य से अधिक तापमान, कम बारिश का अनुमान; IMD ने कहा- फरवरी में ही सताएगी गर्मी

IMD Weather Forecast: मौसम का चक्र तेजी से बदल रहा है। ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि देश के अधिकतर हिस्से में फरवरी महीने में तापमान सामान्य से अधिक और बारिश सामान्य से कम होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह बात कही है। आईएमडी ने कहा कि फरवरी में उत्तर भारत के कुछ इलाकों में पड़ने वाली शीत लहर का प्रकोप दिखने की संभावना भी इस बार कम है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने वर्चुअल वीडियो कांफ्रेस में फरवरी महीने के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया। उन्होंने कहा कि फरवरी में देश के अधिकांस हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। पश्चिमी मध्य भारत और दक्षिणी भारत के कुछ इलाकों में यह सामान्य रह सकता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से अधिक रह सकता है।

उत्तर-पश्चिम इलाकों, दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य रह सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि विक्षोभ के प्रभाव के कारण फरवरी में बदरा कम बरस सकते हैं। विभाग ने कहा कि फरवरी के दौरान उत्तर-पश्चिमी राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, कश्मीर आदि में बारिश सामान्य से 78 फीसदी तक कम रहने की संभावना है।

गर्मी और सूखे से गहराएगा संकट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पश्चिमी राज्यों जैसे यूपी, पंजाब, हरियाणा, कश्मीर, उत्तराखंड में रबी फसलें लगी हैं। सर्दी में बारिश कम होने से पैदावार प्रभावित होगी। बागवानी भी प्रभावित हो सकती है। फरवरी में तापमान की तेज चाल से फलों में फूल जल्दी जाएंगे। फसलें प्रभावित होने के साथ गुणवत्ता भी खराब हो सकती है। अच्छी पैदावार के लिए हल्की सिंचाई की जरूरत होगी। शीतलहर का प्रकोप कम रहने से यूपी, एमपी में नुकसान कम होगा।

कम बारिश से गर्म रही जनवरी

मौसम विभाग के अनुसार बारिश कम होने से जनवरी इस बार सबसे गर्म महीना रहा। वर्ष 1901 के बाद जनवरी सर्वाधिक गर्म रहा है जब अधिकतम पारा 25.45 डिग्री रिकार्ड किया गया। जनवरी का अधिकतम औसत तापमान 24.61 डिग्री है। इस प्रकार जनवरी में 0.84 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। भारत में वर्ष 1901 के बाद बीते अक्तूबर सबसे गर्म महीना रहा था।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें